चकिया। विकासखंड के ग्राम सभा मुजफ्फरपुर, एवं पुरानाडीह, कुंडा हेमैया, गांव में कैंप लगाकर बुधवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। निर्देशक डॉ तुषार कांति बेहेरा के दिशा निर्देश पर अनुसूचित जाति उपयोजना में चयनित किसानों को वैज्ञानिक द्वारा संबंधित सब्जी बीज वितरण किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को हरी सब्जी की खेती करने की प्रमुखता विस्तार से जानकारी दी। किसानों को हरी सब्जी की खेती करने के लिए जोर दिया। और 50 अनुसूचित किसानों को 11 कीसिम के सब्जी बीज वितरण किए। जिसमें भिंडी, लोबिया, टमाटर, बैगन, मिर्च, लौकी, कोहड़ा, नेनुआ, तुरई कद्दू नसदार तोरइ कद्दू पेठा, सेम तथा बैगन के पौधे दिए। वैज्ञानिक त्रिभुवन चौबे ने कहा फसलों के साथ ही हरी सब्जी की खेती से किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। कद्दू वर्गीय सब्जी के उत्पादन की तकनीको एवं फसल सुरक्षा के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ शैलेश कुमार तिवारी ने टमाटर बैंगन और मिर्च की खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया और फसल सुरक्षा के बारे में निराई गुड़ाई जैविक खाद और फसल पर कीटाणु लगने पर दवा छिड़काव के बारे में किसानों को बताया। डॉ अनुराग चौरसिया ने अगेती खेती के बारे में विस्तृत चर्चा किसानों से किया और विजयारानी ने किसानों को फसल पर लगने वाले रोग और उनके नियंत्रण पाने का उपाय बताया। इस दौरान किसान रामसकल, हरिदास, श्याम नाथ, मुन्ना, केशनाथ, बाड़ू, लालबरात, सुखराम, संतोष, प्रकाश तमाम किसान मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।२०२२ में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:साधना
Post Views: 503 मुगलसराय। नियामताबाद व चन्दौली ब्लाक परिसर में सरकार द्वारा संचालित केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए मेले का उद्घाटन विधायक श्रीमती साधना सिंह ने किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से […]
चंदौली।तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया याद
Post Views: 423 पड़ाव। पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हे श्रद्घांजलि दी। स्थानीय चौराहे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई और बहादुरपुर स्थित शहीद अवधेश यादव के घर पर जाकर यात्रा समाप्त कर एक सभा में तब्दील हुई जहां पर शहीद अवधेश यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि […]
चन्दौली।पाकिस्तान के विदेशमंत्री का फूंका पुतला
Post Views: 288 चंदौली। मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चंदौली डाकघर के समक्ष पुतला फूंककर अपने आक्रोश को व्यक्त किया। साथ ही आरोप लगाया कि पाक के विदेश मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया। इससे […]