चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के रूप में जयश्याम त्रिपाठी व डॉक्टर के० एन० पांडय रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के एन पांडेय ने कहा कि भाजपा सर्वजन के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है। पार्टी की मंशा के अनुरूप ही हम सब समय समय पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते है क्योंकि इन लोगों के सम्मान में ही हमारा सम्मान भी निहित होता है। सम्पूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर के प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर संकठा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद सिंह, अभय प्रताप बिट्टू, राजेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू राम, मनोज कुमार कुश्वाहा, राजेश कुश्वाहा, हरकेश रायए दीपक यादव, अमरेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।न्याय आपके द्वार योजना के तहत १८ मामलों का निस्तारण
Post Views: 637 चंदौली। सरकार द्वारा चलाये जा रहे न्याय आपके द्वार योजना के तहत रविवार को सकलडीहा विकास खण्ड के विभिन्न गांव में जाकर ज्वाइंट मजिस्टे्रट प्रेम प्रकाश मीणा ने नवागंतुक प्रशिक्षु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन एवं राम्या के साथ गांव-गांव जाकर कुल १८ मामलों को निस्तारित किया। इस क्रम में सेरूहान खुर्द, रूपेठा, मनिहारा, […]
चंदौली।छात्राओं ने प्रदर्शनी में कलाकृतियों किया प्रदर्शित
Post Views: 231 चहनियां। रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा हांथो से बने विभिन्न प्रकार के निर्मित पॉट एंड फ्लावरिंग, टेक्सटाइल्स, खाद्य एवं पोषण, एवं गृह विज्ञान से सम्बंधित सामानों को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि विश्व सनातन धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष […]
चंदौली।प्रशस्ति पत्र मिलने पर ग्रामीणों ने जतायी खुशी
Post Views: 551 चहनियां। छत्तीसगढ के सुकमा जिले में नक्सलियों से लगातार मुठभेड़ करते हुए अपनी बटालियन को सुरक्षित रखने पर सीआरपीएफ की यूनिट 206 कोबरा बटालियन के उपकमांडेन्ट मयंक कुमार सक्सेना ने ग्राम प्रधान अगस्तीपुर सुनील पांडेय के माध्यम से प्रशस्तिपत्र भेजकर यूनिट के कमांडो रमाकांत यादव के परिजनों को सौंपा। प्रशस्तिपत्र मिलने पर […]