चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन चन्दौली पर सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर ५ अगस्त से सुबह १० बजे जनपद के सभी तहसील स्तर के गांवो व कस्बों में जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनाकर समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जायेगी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रमुखनेताओ को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती महंगाई बिगड़ती, कानून व्यवस्था नौजवानों की बेरोजगारी किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कानून महिलाओं से दुव्र्यवहार स्वास्थ्य की बदहाली कार्यकताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग किया जा रहा। भाजपा सरकार को आम जनमानस से कोई लेना देना नही है। विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोलो जा रहा। चारों तरफ लूट खसोट भ्ष्टाचार व गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। जनपद में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही जनता सब जानती है। यही जनता बदलाव भी करने का इंतेजार कर रही हैं। बैठक में बब्बन सिंह चौहान, गार्गी सिंह पटेल, बलिराम यादव, आरती यादव, सुधाकर कुशवाहा, रामजन्म यादव, डॉ रामअधार जोसेफ, राम सिंह चौहान, सुदामा यादव, दशरथ सोनकर चंद्रशेखर यादव आदि रहे। संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।
Related Articles
चंदौली। सपा नेता ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन
Post Views: 437 धानापुर। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने क्षेत्र के कांधरपुर गाँव में किसानों, युवाओं संग प्रदर्शन कर सांसद विधायक सैयदराजा जिलाधिकारी एवं एक्सियन मूसाखांड़ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए माँग किया कि भुपौली मुख्य नहर में कांधरपुर गाँव के पास दो तीन महीनों पूर्व पुलिया निर्माण के नाम पर बड़ा […]
चंदौली। युवाओं के उत्साह से ३५० से अधिक सीट जीतेगी भाजपा
Post Views: 482 पड़ाव। युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी 350 से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी जिससे विपक्षियों को करारा जवाब मिल जाएगा। पिछली सरकार ने बिरादरी विशेष पर ध्यान दी थी। नौकरी के लिए जबकि हमारी सरकार ने जो काबिल थे चार लाख युवाओं को नौकरी […]
चंदौली।छात्र ने डीएम की तस्वीर बनाकर किया भेंट
Post Views: 373 चहनियां। लोक मंगल पब्लिक स्कूल चहनियां के कक्षा 7 के छात्र सुरतापुर निवासी रुद्र सिंह ने जिलाधिकारी को उनकी तस्वीर बनाकर भेंट की। सजीव पेंटिंग को देखकर जिलाधिकारी अचंभित रह गयी। छात्र की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। रुद्र की प्रतिभा को देखते हुये जिलाधिकारी ने रुद्र सिंह को चलो चंदौली […]