नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महीने के दूसरी दिन और इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 55 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद सोना फिलहाल 47224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 47279 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थीं।
आज जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 63691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 63072 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 रुपये की तेजी के साथ 47072 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है जबकि चांदी 21 रुपये की गिरावट के साथ 63,552.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
Post Views: 1,492 चूरू, 11 मई। राजस्थान के चूरू जिले के भालेरी पुलिस थाना इलाके के गांव महारावणसर में जोहड़ में डूबने से चार मासूमों की मौत हो गई। चारों बच्चे एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। उनकी उम्र 8 से 15 साल है। मौके पर पहुंची भालेरी थाना पुलिस ने चारों बच्चों के […]
Post Views: 1,623 गोरखपुर, । तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में विजय के संकल्प के साथ शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने पके हुए आम […]
Post Views: 1,193 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला […]