चंदौली। समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम दरियापुर कबीरपुर, परोरवा चन्दौली में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिलाओं से सम्बंधित उनके समाज के मुख्यधारा से जोडऩे के संदर्भ विस्तार से चर्चा हुई। तथा महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकार को दबाया जा रहा। इनका सुनने वाला कोई नही है। महिलाओं को सोचने की जरूरत है। अखिलेश यादव की सरकार थी तो हर धर्म की मानने वाली महिलाओं का मान सम्मान होता था। इस सरकार ने गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंसन मिलता था वह भी बन्द कर दिए व लड़कियों को लैपटॉप देना बंद कर दिया। कई एक योजना जो महिलाओं को मिलती थी वह भी बंद हो गई। इस झूठी सरकार को बदलने की जरूरत है। महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष सरकार अखिलेश यादव की बनने पर सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी।
Related Articles
चंदौली। आक्सीजन प्लांट का सीएमएस ने किया निरीक्षण
Post Views: 487 चकिया। कोविड 19 की महामारी से जहां एक तरफ देश की पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है वहीं शासन के तमाम प्रयासों से आने वाली तीसरी लहर से जंग लडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई परेशानियों से सबक लेते हुए उन कमियों को दूर किया जा […]
चंदौली। सबके सम्मान में ही हमारा सम्मान:केएन पांडेय
Post Views: 460 चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के […]
चंदौली। पैदल गश्त कर शांति पूर्ण पर्व मनाने की अपील
Post Views: 488 कमालपुर। स्थानीय थानाध्यक्ष धीना अतुल कुमार प्रजापति शुक्रवार को मुहर्रम पर्व शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो, शासन के आदेश का शत प्रतिशत पालन हो, एक भी ताजिया नहीं निकलेगी, सभी लोग अपने-अपने घरों मे रहकर पर्व मनाये, इस आदेश की अवहेलना न हो, ध्यान में रखकर पूरे कस्बे व गांव मे सुबह से […]