सकलडीहा। क्षेत्र के कटसिल गांव के काली माता मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देर शाम तक महा शिवपुराण कथा का आयोजन चलता रहा। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव की चर्चा का विस्तार पूर्वक संदर्भ ग्रहण किया। इस मौके पर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया। शिव पुराण की चर्चा करते हुए कथा वाचक ने बताया कि भगवान सबके अराध्य देवता है। प्रभु श्री राम भी लंका जाते समय अराध्यक्ष देवता भगवान शंकर की पूजा समुद्र तट पर किया था। इससे प्रतीत है कि कोई भी बड़ा काम करने से पहले भगवान शिव की पूजा करने से सफलता हासिल होता है। वही भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने महाशिवपुराण कक्षा शुरू होने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चन किया। इस मौके पर सरकार द्वारा हिन्दू धर्म के लिये किये जा रहे कार्यो पर विस्तार से चर्चा किया। अंत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रंजय पाण्डेय, अमरजीत राजभर, दरोगा विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, बिहारी राय, रामअशीष पाठक, रजिन्द्र यादव, परधान सिंह, राम सिंह, पंचम चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।नेत्र शिविर का दर्जनों ने उठाया लाभ
Post Views: 658 धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में महेशी गाँव में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अंजनी सिंह का मानना है कि नर सेवा नारायण सेवा के समान होता है। कैंप में रमरेपुर, महेशी, छित्तनपुर, आवाजापुर, मिर्जापुर, जीयनपुर, श्रीकांतपुर, कादिराबाद, टेड़ीया सहित कई अन्य गाँवों के मरीजों ने अपना […]
चंदौली।दीपों से जगमग हुआ गंगा घाट व सरोवर
Post Views: 365 चंदौली। देव दीपावली का पर्व जनपद के विभिन्न तालाबो, पोखरों व मंदिरों पर दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आयोजित देव दीपावली के कार्यक्रम की शुरुआत सुबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व मुगलसराय के विधायक […]
चंदौली।ब्लाककर्मियों को आचार संहिता पालन कराने का निर्देश
Post Views: 471 सकलडीहा। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। सोमवार को डीएम और सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने सभी क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के नये कार्यो पर पाबंदी लगा दिया है। चेताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा। लापरवाही […]