चंदौली

चंदौली। जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा: साहब सिंह


चंदौली। विगत दो मई को हुए त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना में सकलडीहा सेक्टर नंबर 5 से बसपा अधिकृत प्रत्याशी साहब सिंह मौर्य ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित महेंद्र राजभर को 4382 मतों से करारी शिकस्त दी। साहब सिंह मौर्य को 8395 वोट मिला तो वही महेंद्र राजभर को 4013 वोट मिला। साहब सिंह मौर्य ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि पूरे सेक्टर नंबर 5 की जनता की है। जनता ने जो हमारे ऊपर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरूंगा। गांव की समस्याओं का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे कि गांव की जनता खुशहाल रह सके। जनता के विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में भी सहयोग किया जाएगा।