मुगलसराय। भारतीय रेल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वृहस्पतिवार को मंडल में पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक की अगुवाई में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू होकर यूरोपियन कॉलोनी होते हुए डीडीयू जंक्शन तक स्वच्छता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमे जंक्शन के पैसेंजर एरिया में स्वच्छता जागरूकता को लेकर रेल कर्मियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सफाई कर्मियों में मास्क वितरित किया गया। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीडीयू जंक्शन के पोर्टिको एरिया में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर रेलकर्मियों व आम यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता सहित साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।
Related Articles
चन्दौली।महिला कल्याण संगठन ने गरीबों में बांटा कम्बल
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 164 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती अनीता पाण्डेय एवं अन्य सदस्यों ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर के जी0टी0 रोड के किनारे स्थित मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों से मुलाकात करने हेतु वहाँ पहुँची। संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में निवास कर रहे लगभग 50 […]
चंदौली।श्रद्घापूर्वक मना विश्वकर्मा पूजा
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 554 अलीनगर। क्षेत्र के खजूर गांव स्थित ३३/११ विद्युत सब स्टेशन पर जेई सन्तोष कुमार के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मुर्ति का धार्मिक रिति रिवाज से विद्वान व्राम्हणों द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर तौफिक अहमद लाइनमैन, राजेश ंिसंह एसएसओ, राधेश्याम शर्मा एसएस, […]