नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 941 लखनऊ । Lok Sabha Election 2024 : विपक्षी दल जहां अभी विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा में ही लगे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए रोडमैप पर काम भी शुरू कर दिया है। सात दिन पहले यूपी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ और […]
Post Views: 1,112 जालंधर। Surya Grahan 2022: दीपावली की पूजा का सामान मंदिरों में आज ही भेज दें। कारण, दीपावली के अगले दिन ही शहर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। दरअसल, 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भले ही दोपहर 2:29 बजे से शुरू […]
Post Views: 966 नई दिल्ली, । अमेरिकी सीनेट की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन की काफी किरकिरी हुई है। चीन ने अपनी भड़ास निकालने के लिए ताइवान द्वीप के समीप सैन्य अभ्यास किया है। इस सैन्य अभ्यास का असर न केवल ताइवान और जापान पर पड़ा है, बल्कि आसियान देशों ने […]