सकलडीहा। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर देश के लोगों में आक्रोश है। गुरूवार को भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा में भारी चूक पंजाब सरकार की साजिश है। यह पूरी तरह से देश में आतंकवाद और दंगा कराने की पूर्व प्लानिंग थी। भाजपा नेताओं और पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने केंद्र के गृह मंत्री से पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की इस दौरान कस्बा में भ्रमण करते हुए जुलूस निकाला अंत में सकलडीहा अलीनगर चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर के विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ० कृष्णानंद पांडेय, रामअधार गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, कमला पांडेय, गोपाल सिंह,आनंद पांडेय, राकेश पांडेय, मंटू, संतोष बिंद, मुरारी राजभर, कैप्टन विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, संतोष, महेंद्र गुप्ता, मुनीलाल राजभर आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिलायी शपथ
Post Views: 422 चहनियां। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक और बीडीओ संतीश चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी […]
चंदौली।हैदराबाद में राजनीतिक डंका बजा रहे मनोज डब्लू
Post Views: 430 चंदौली। समाजवादी पार्टी के नेता मनोज सिंह डब्लू इन दिनों यूपी के बाद हैदराबाद में राजनीतिक डंका बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने डाला छठ पर्व पर हैदराबाद में बड़े आयोजन का मंच तैयार किया। उसकी आगवानी की और उसे यूपी-बिहार के लोगों का संगम एवं समागत स्थल का स्वरूप दे डाला। […]
चंदौली।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को किया तलब
Post Views: 216 चंदौली। जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण जनपद में गरीब आवास से वंचित हो रहे है। लाख प्रयास के बावजूद भी उनको आवास नहीं मिल रहा है। वही जिले में पात्र व्यक्तियों का आवास अपात्रों को भी दे दिया जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी लीपा […]