चहनियां। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बुधवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह तथा उप प्रधानाचार्य एसके मिश्र ने विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित करके स्वामी जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा बारहवीं छात्रा कुमारी रिया सिंह ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन दर्शन को अपनाने की बात कही। वहीं कक्षा दसवीं के छात्र संदीप ने भी अपने भाषण में स्वामी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा युवा प्रेरणा गीत भी प्रस्तुत किए गये। विद्यालय के उप प्राचार्य एसके मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की बात कही। अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने स्वामी जी के जीवन के लक्ष्य को शांति और आनंद से प्राप्त करने के लिए स्वामी जी द्वारा युवाओं के लिए बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया जिससे युवा भारत के निर्माण में अपना अद्वितीय योगदान दे सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में सब के योगदान पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक चिन्मय मिश्रा ने किया।
Related Articles
चंदौली। शंभू बने चकिया के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख
Post Views: 680 चकिया। ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को एकमात्र भाजपा प्रत्याशी शंभूनाथ सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। उत्साहित भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह, उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, नागेश पांडेय, काशीनाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पांडेय, जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना, ओमप्रकाश […]
चंदौली।क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसीलदार से मिले भाजपा नेता
Post Views: 435 सकलडीहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सकलडीहा विधान सभा से रहे भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी सकलडीहा तहसीलदार वंदना मिश्रा से मिलकर विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बात किया। इस दौरान क्षेत्र से आयी तमाम समस्या और सुझाव से भी तहसीलदार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि […]
UP Board : 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
Post Views: 1,627 UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी […]