धानापुर। विधान सभा सामान्य निवार्चन में शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत बुधवार को धराव इंटर कालेज धरावं में हैश टैग सौ प्रतिशत स्वीप थीम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार अरविंद सिंह खंड विकास अधिकारी धानापुर द्वारा उपस्थित कार्यक्रम उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अन्य कर्मचरियो से कहा कि आगामी सात मार्च के दिन अपने पास पड़ोसियों के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एडू लीडर टीम के सचिन सिंह, निशा सिंह द्वारा सभी लोगो को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदान के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शपथ ली। और इस दौरान बच्चो ने भाषण, लघु नाटिका, प्रस्तुत कर माता पिता दादा दादी के साथ अन्य लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे छात्र व छात्राएं भविष्य के समाज निर्माता व भाग्य विधाता हो सकते है इसके लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। आप लोग जीवन में एक अच्छे नागरिक बने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए वोट जरुर दीजिए। इस अवसर राम जियावन यादव, फैयाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश नारायण पांडेय, खुर्शीद खां, कवींद्र कुमार, श्याम सुंदर, मनोरमा, साहब यादव प्रधान, मनोज गोंड, नुर अख्तर, जितेन्द्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जियावन यादव व संचालन विद्याधर मिश्र ने किया।
Related Articles
चदौली।दो सेमी प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Post Views: 310 चहनियां। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार की रात में भी करीब 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पुराना महिला चेंजिंग रूम आधा के करीब डूबने व शमशान घाट को पानी ने आगोश में ले लिया है। प्रशासन स्तर पर अभी तक […]
UP Board: 10th 12th Result Declared यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं- 12वीं का रिजल्ट इस तरह करें चेक
Post Views: 218 प्रयागराज। उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। UP Board 2024 Toppers […]
चंदौली।भाजपा नेता ने नहरों की कराई सफाई
Post Views: 342 सकलडीहा। क्षेत्र के नहरों व राजवाहों में साफ सफाई न होने से किसानों को धान की नर्सरी सहित रोपाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरन उन्हें डीजल इंजन चलना पड़ रहा था। उनकी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा भाजपा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी […]