अलीनगर। क्षेत्र के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा के प्रांगण में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव इस प्रकार बड़ा है कि सभी सम्मान के दृष्टि से देखते हैं। भारत किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। अगर भारत पर कोई आंख उठाकर देखने का जुर्रत किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने का भी काम करेगा। कहा कि पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था। भारत माता के मस्तक को कभी हम पीछे होने नहीं देंगे। कहा कि हम लोग भारत माता की रक्षा के लिए राजनीति करने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने सकलडीहा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी का लोगों से परिचय कराते भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजने की बात कही कहा कि सूर्यमुनि क्षेत्र के विकास के लिए शुरु से कटिबद्घ हैं और जीतने के बाद लोगों की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों का ऑपरेशन गंगा चल रहा है तो अखिलेश बाबू का ऑपरेशन दंगा चलेगा। सपा की साइकिल में कमीशन का पहिया लगा है। इस मौके पर सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अतुल सिंह, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, बुद्धन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।सिम्बल लेने की होड़ में उड़ाई सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
Post Views: 509 चंदौली। एक तरफ रविवार को कोरोना कफ्र्यू अब पब्लिक के लिए प्रभावी था। वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव लडऩे वालों को इसे तोडऩे की मौन छूट पुलिस.प्रशासन ने दे रखी थी। जी हां! यकीन न आए तो चंदौली जनपद के किसी भी ब्लाक मुख्यालय के बाहर व अंदर की तस्वीरों को देखकर […]
चंदौली। गेहूं की बर्बादी के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार:मनोज
Post Views: 482 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को एक बार फिर नवीन मंडी के दौरे पर रहे। इस दौरान बारिश से किसानों के गेहूं भीगने पर नाराजगी जताई। जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। शासन और प्रशासन की लापरवाही के […]
चंदौली।राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 367 अलीनगर। मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 33वी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022 जोनल स्तर का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पांडेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारी उद्योग मंत्री डा० महेंद्र नाथ पांडे ने अपने उद्गार में अपने तमाम अनुभवों को जो संसद में उनके द्वारा किया गया है उनको […]