सैयदराजा। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में पूर्व एमएलसी श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह ने कोहड़ा, सकरारी सहित दर्जनों गावों में जन सम्पर्क कर लोगों से कमल का बटन दबाकर रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बनना अत्यन्त आवश्यक है। भाजपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। इस अवसर पर उनके साथ हलधर सिंह, सिरताज सिंह, मुक्तेश्वर तिवारी, रविप्रताप, कृपाल सिंह, गुड्डू मास्टर, सतीश कनौजिया आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार वाराणसी जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरन ंिसंह ने क्षेत्र के ग्राम सभा जनौली, रैथा, चिलबिली, कपसियां, माधोपुर, वेबदा आदि ग्रामों का सघन जन संपर्क कर डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों से अपने पति के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को आगे गति देने के लिए सभी वर्ग मजबूती से भाजपा को अपना समर्थन कर रहीं है और अपना मत देकर मजबूती प्रदान कर रहीं हैं।
Related Articles
चंदौली। साढ़े चार साल में देश का हुआ चौमुखी विकास:सूर्यमुनि
Post Views: 477 सकलडीहा। प्रदेश सरकार का साढ़े चार साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से गांवों में चौपाल के माध्यम से उपलब्धियों को बताया गया। रविवार को क्षेत्र के महेसुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस […]
चंदौली।समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री से मिला जिपंस
Post Views: 419 अलीनगर। क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे से दिल्ली स्थित उनके आवास पर जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से समस्याएं दूर करने की मांग की जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्याएं दूर करने का […]
चन्दौली।आरपीएफ ने यात्री जागरुकता अभियान चलाया
Post Views: 378 मुगलसराय। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा-निर्देश पर रे०सु०ब० पोस्ट डी०डी०यू० के द्वारा यात्रियों के सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा के मद्देनजर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्लेटफार्मों, प्रतिक्षालय एवं ट्रेनों में यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से यात्रियों को टोल फ्री सहायता संपर्क संख्या-139 से अवगत कराते हुए रेल […]