चंदौली

चंदौली। हर्षोउल्लास के साथ मना प्रधानमंत्रीका ७१वां जन्मदिन


चंदौली। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपाइयों ने केक काटकर सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं की। साथ ही एक.दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तरफ से किसान जवान सम्मान कार्यक्रम में किसानों और जवानों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद सिंह, जिला प्रभारी किसान मोर्चा सदानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मीना चौबे, शशि शंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, हरिस सिंह, अनिल तिवारी, शिवराज सिंहए जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, बृजेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विधान सभा के ग्राम सभा गंजबसनी के दलित बस्ती में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व मैक्सवेल दकालेज के डायरेक्टर डा० के एन पाण्डेय द्वारा भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उनके दिर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से मंगल कामना की गयी। इस अवसर पर उपस्थित दलित बस्ती के लेागों में उपहार भी वितरित किये गये। साथ ही उनकी समस्याओं का हर संभव निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारा देश चौमुखी विकास कर रहा है। जनपद में भी विकास की गंगा बह रही है। कार्यक्रम आयोजक डा० केएन पाण्डेय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढऩे के साथ – साथ सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार द्वारा नगर स्थित अपने आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर उन्होने नगर के गरीब असहाय लोगों में उपहार भी वितरित किये। उन्होने कहाकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज चहुंमुखी विकास कर रहा है। जैसे पूर्व में हमारा देश विश्व गुरू कहलाता था, आज पुन: महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने क ी मंगल कामना की। इस अवसर पर नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरोत्तमदास नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक शारदा प्रसाद ने मरीजों में फल वितरण किया। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक निजी लान में केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया। विधायक शारदा प्रसाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनों रोगियों को फल वितरण करते हुए कहा की सरकार स्वास्थ्य सेवा को लेकर गंभीर है। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पीएम के जन्म दिवस के अवसर पर इससे बेहतर दूसरा कार्य नहीं हो सकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक प्रियता का डंका देश में ही नही बल्कि विदेश में भी बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाकर एक बड़ा संदेश दिया है। इस स्वच्छता अभियान से तमाम प्रकार की होने वाली बीमारियां खत्म होगी। वही बताया की हमारे देश के प्रधानमंत्री ने असंभव काम को संभव करके दिखाकर इतिहास रच दिया है। इस अवसर प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रभारी विकास सिन्हा, नागेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, आनंद मिश्रा, मीनू पाठक, सारांश केसरी, सोनू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सतपोखरी के एक मैरिज लॉन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 71 वें जन्मदिन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने बड़े धूम.धाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सैयदराजा व इकबाल अहमद राजू हवारी महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से केक काट कर जन्म उत्सव की शुरुवात की। उसके बाद मुस्लिम समाज की औरतों ने भी देश के प्रधानमंत्री के लम्बी उम्र की दुआ की। इस अवसर पर इकबाल अहमद राजू ने कहा कि तीन तलाक जैसे नासुर से आजादी कर जो तोहफा मेरी बहनों को मोदी जी ने दिया है। इस दौरान एस के उरूज हैदर, साजु थॉमस, शमीम अंसारी, मु कामिल, नूरजहाँ, शाहिद हाशिमी आदि रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी तट पर 71 चुनरी चढ़ाकर मां गंगा का पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने व देश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में बटुको ने मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की आरती किया। इस अवसर पर अरविंद पाण्डेय डाक्टर, आदित्य रघुवंशी, प्रधान पति सतीश गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, रविशंकर श्रीवास्तव, ममता राय, अतुल सिंह, संजय सिंह, तूफानी राजभर, मनोज सोनकर, अशोक प्रजापति, सुनीता सिंह, अर्चना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।