सकलडीहा। स्टांप के अभाव में दस से सौ रूपया की स्टांप का मनमानी रेट लिये जाने पर अधिवक्ताओं में रोष है। गुरूवार को अधिवक्ताओं ने स्टांप की मनमानी रेट पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। जिला प्रशासन से स्टांप विक्रेताओं को सुलभता से स्टांप मुहैया कराने की मांग उठाया। इसके साथ ही ईस्टांपिंग की व्यवस्था सभी सहज केन्द्रों पर करने की मांग उठाया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा ईस्टांपिंग की व्यवस्था शुरू कर दिया गया है। लेकिन तहसील मुख्यालय पर ईस्टांपिंग की व्यवस्था के अभाव में स्टांप विक्रेताओं द्वारा मनमानी रेट लिया जा रहा है। दस रूपया से लेकर सौ रूपया के स्टांप पर पच्चास से सौ रूपया का अंतर हो रहा है। जिसके कारण वादकारी सहित आम जनता को काफी समस्या हो रही है। यही नही बगैर अधिवक्ताओं के प्रमाणित स्टांप बेच दिया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से स्टांप विक्रेताओं को सुलभता से स्टांप मुहैया कराने के साथ ई स्टांपिंग की व्यवस्था सभी सहज केन्द्रों पर कराने की मांग उठाया। चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नही हुआ तो अधिवक्ता रजिस्टरी कार्य को बाधित कर देगे। इस दौरान जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री अजय कुमार रंजन, पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार, बुद्धिराम, लालचंद, नरसिंह, धर्मदेव, अनिल कुमार, रंजन, राजेश, रामजतन, मिथिलेश मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रध्वज
Post Views: 303 चंदौली। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं०दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल […]
चंदौली।समय के साथ सबको बदलना पड़ता है
Post Views: 538 कमालपुर। चुनाव आयोग ने ऐसा परिवर्तन लाया कि प्रदेश में हो रहा चुनाव मालूम पड़ रहा है कि देश मे बहुत बड़ा आकाल पड़ा है। कोरोना कहर चल रहा है पर सामान्य स्थिति मे है हर जगह छूट दे दी गई है। पर चुनाव आयोग ने चुनाव लडऩे वालों पर इतना शिकंजा […]
चन्दौली।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक
Post Views: 153 चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक चन्दौली न्यायाधीशगण जनपद न्यायालय चन्दौली एवं जनपद चन्दौली के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी गण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें ११ […]