रांची, राज्य ब्यूरो। IAS Pooja Singhal Arrested भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरीं झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दो दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार को पूजा सिंघल के खिलाफ मनरेगा घोटाले के मामले में कड़ी कार्रवाई की। ईडी टीम ने गिरफ्तार आइएएस पूजा सिंघल को जज के आवासीय कोर्ट में पेश किया। आइएएस पूजा सिंघल को ईडी टीम ने कोर्ट के आवासीय परिसर में पेश किया है। इससे पहले ईडी ने उनपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों में लगातार दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की। इधर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की करीबी आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की जांच हेमंत सोरेन तक पहुंचेगी। इस मामले में जल्द की और बड़े खुलासे होंगे। राज्य सरकार ने पूजा सिंघल की गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
Related Articles
Karnataka: गृह मंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा आज,BJP कोर कमेटी की बैठक
Post Views: 195 बेंगलुरू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब आंतरिक सर्वेक्षण में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी द्वारा किया गया आंतरिक सर्वेक्षण आगामी चुनावों में पार्टी के लिए एक झटके […]
देश में 43,071 सामने आए नए ताजा COVID-19 मामले, 955 मरीजों की हुई मौत
Post Views: 448 नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 43,071 कोविड-19 मामलों में एक दिन में 3, 05,45,433 मामले सामने आए, जबकि सक्रिय मामले घटकर 4,85,350 हो गए। मंत्रालय ने कहा कि 955 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,02,005 हो गई है। सक्रिय मामलों […]
भारत और फ्रांस अपने तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन पर कर रहे काम,
Post Views: 414 बेंगलुरु। भारत और फ्रांस अपने तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम शामिल है। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने इसकी जानकारी दी है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव सिवन ने कहा […]