नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली हुई है। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है। पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी / घंटा की गति से तेज हवाएं चलने के साथ जोरदार बारिश हुई। सोमवार दोपहर के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर के कई क्षेत्रों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के सिकंदर राव, हाथरस में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई है।
Related Articles
नीतीश और ओपी राजभर को ‘पलटूराम’ बताना सपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Post Views: 136 लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मंगलवार को निष्कासित कर दिया। उन्होंने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम लिखा गया था। सपा के कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह […]
मुरादाबाद में नहीं मिली अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति,
Post Views: 297 नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई जिस पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था, इसके बावजूद सपा सुप्रीमों के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी […]
दक्षिण कश्मीर और पुलवामा जिले में चार आतंकी ढेर, आइइडी के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार
Post Views: 414 जम्मू, : दक्षिण कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दो अलग अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक विदेशी आतंकी भी शामिल है। इस बीच बीच लालचौक से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित रंगरेथ में आइईडी धमाके की रची जा रही साजिश को पुलिस ने मंगलवार को नाकाम […]