Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भाजपा ने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की, मुख्तार अब्बास नकवी को नहीं मिला टिकट


नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है। रविवार को भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र कोटे से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। हैरानी की बात यह है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट नहीं मिल सका। मुख्तार अब्बास नकवी झारखंड कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल इस साल जुलाई में खत्म होगा। मुख्तार अब्बास नकवी का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल न किए जाने से राजनीतिक विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

 

jagran

 

भाजपा ने किया नामों का एलान 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से भाजपा नेता सुमित्रा वाल्मीकि चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य लहर सिंह सिरोया कर्नाटक से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सिरोया और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के काफी अच्छे संबंध हैं। वह कर्नाटक की भाजपा इकाई के पूर्व कोषाध्यक्ष भी थे। बताते चलें कि पूर्व लोकसभा सांसद मिथलेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे।