Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- रूस पर लगाए गए यूरोपीय संघ के प्रतिबंध अभी भी पर्याप्त नहीं


मैड्रिड, । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की सेना यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। यूक्रेन के कई शहर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध के कारण अमेरिका और यूरोपीयन यूनियन ने यूक्रेन का साथ देते हुए रूस पर ढेरों प्रतिबंध लगा चुके हैं। पश्चिमी प्रतिबंधों से परेशान रूस को आए दिन यूरोपीय संघ के नए उपायों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को मैड्रिड में एक भाषण में कहा, रूस पर नवीनतम यूरोपीय संघ के प्रतिबंध, जो अपने तेल के अधिकांश आयात पर प्रतिबंध लगाए हैं, वह पर्याप्त नहीं हैं।