Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली

AAP सांसद संजय सिंह ने लगाए राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले के आरोप


  • नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन में घोटाले का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह का आरोप है कि ट्रस्ट ने 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में खरीदी थी। उन्होंने दावा है कि दोनों लेन-देन 5 मिनट के भीतर किए गए थे। सिंह का दावा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इशारे पर लेन-देन किया गया था। संजय का यह भी दावा है कि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय रजिस्ट्री के गवाह थे। उन्होंने इस मामले की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है।

संजय सिंह ने कहा, ‘मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम पर इतना बड़ा घोटाला सुनकर आपके पैरों के नीचे जमीन खिसक जाएगी। श्री राम जन्म भूमि न्यास में घोटाला, मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम पर ज़मीन खरीद में भारी घोटाला। 2 करोड़ की जमीन ट्रस्ट के चंपत राय ने 5 मिनट बाद 18.5 करोड़ में खरीदी। ये देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है। मोदी जी ED-CBI से जांच कराकर घोटाले बाजों को जेल में डालो।’