Latest News मनोरंजन

Alia Bhatt Bridal Look: पेस्टल साड़ी से लेकर मिनिमल मेकअप तक


नई दिल्ली, । Alia Bhatt Bridal Look: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के दो उम्दा कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर की बारात उनके घर कृष्णा राज हाउस से उनके दूसरे घर वास्तु पहुंची थी, जहां शादी का भव्य आयोजन किया गया था। शादी में रणबीर-आलिया ने बेहद कम लोगों को न्योता दिया था। सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही इसमें शामिल हुए थे।

वेडिंग लुक

शादी के बाद आलिया और रणबीर मीडिया के सामने आए और साथ ही सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें भी शेयर कीं। दोनों ने शादी के लिए पेस्टल थीम चुनी। आलिया ने जहां ऑफ-वाइट रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं रणबीर भी ऑफ-वाइट रंग की ही शेरवानी में नज़र आए। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

आलिया भट्ट का ब्राइडल मेकअप

आलिया ने अपने ज़िंदगी के बेहद खास दिन के लिए सटल मेकअप चुना। जो उनके पेस्टल अटायर के साथ परफेक्ट लग रहा था। उनका बेस ड्यूई था। गालों को हल्का सा पिंकिश लुक दिया। उनके इस खूबसूरत लुक के पीछे सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी थे।

 

महेंदी

आमतौर पर भारतीय शादियों में दुल्हनों के पूरे हाथों पर महंदी लगाई जाती है। महंदी को शुभ भी माना जाता है। लेकिन आलिया ने महंदी से हाथ नहीं भरे…उन्होंने यहां भी एक नया ट्रेंड शुरू किया।

 

खूबसूरत दुल्हन आलिया

देखा जाए, तो आलिया ने शादी के लिए बेहद हल्का रंग चुना था। भारत में आमतौर पर दुल्हनें लाल, मरून जैसे रंग पसंद करती हैं। लेकिन आलिया ऑफ-वाइट साड़ी में भी बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। आलिया ने अपना ब्राइडल लुक झुमके, चोकर, कड़े और माथा पट्टी के साथ पूरा किया था।

jagran

वहीं हेयरस्टाइल की बात करें, तो ऐसा लंबे समय बाद देखा गया जब किसी दुल्हन ने शादी के लिए खुले बाल रखें हों। आलिया ने शादी के लिए जूड़ा या हेयरडू की जगह बालों को सिम्पल वेवी रखा। खूबसूरत माथा पट्टी ने उनकी इस सिम्पल हेयरस्टाइल को खास बना दिया।