Latest News मनोरंजन

गुड फ्राइडे पर अपने प्रियजनों को भेजें प्रभु यीशु मसीह के ये संदेश


नई दिल्ली, : ईसाई धर्म के खास दिनों में से गुड फ्राइडे भी है। यह पर्व ईस्टर संडे के पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस दिन ही प्रभु ईसा मसीह को सूली में चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे के दिन लोग ईसा मसीह की कुर्बानी को याद करते हैं। इस दिन लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं। गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

बाइबिल के अनुसार, ईसा मसीह को कोड़े मारे गए थे और उन्हें उस क्रॉस तक ले जाने के लिए मजबूर किया गया था जिस पर उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाई समुदाय के लोग हर साल गुड फ्राइडे मनाकर उनकी पीड़ा का सम्मान करते हैं।