News TOP STORIES अलीगढ़ उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Aligarh : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 47 मजदूरों को JN Medical College में कराया गया भर्ती


अलीगढ़, । Ammonia Gas Leak in Aligarh उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरुवार सुबह मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। 50 से अधिक मजदूरों की हालत बिगड़ गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

jagran

47 मजदूरों को JN Medical College AMU में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल पहुंच गए।

 

डीएम ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।

jagran

हादसे के बाद अफरा-तफरी

Ammonia Gas Leak होने के बाद फैक्‍ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन कुछ बेहोश हुए मजदूरों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मजूदरों की संख्‍या बढ़ने पर जेएन मेडिकल प्रशासन व डाक्‍टर अलर्ट हो गए। मजदूरों के स्‍वजन  का भी JN Medical College AMU पहुंचना शुरू हो गया। व्‍यवस्‍थाएं जुटाने में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। मामले की जानकारी शासन तक पहुंचाई जा रही है।