News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Arvind Kejriwal Rally : कांगड़ा पहुंचे केजरीवाल, कुछ देर में करेंगे जनसभा को संबोधित


धर्मशाला, । Arvind Kejriwal Rally Live: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे के करीब गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से वह सीधे चंबी मैदान के लिए रवाना हुए। चंबी मैदान में वह संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केजरीवाल के दौरे के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। जनसभा के दौरान आप के सीएम चेहरे की घोषणा हो सकती है।

  • गगल एयरपोर्ट पर स्‍वागत

     

    अरविंद केजरीवाल 12 बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां हिमाचल पुलिस के जवानों ने उन्‍हें सलामी दी। कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से केजरीवाल का स्‍वागत किया।

  • चंबी मैदान में जुटी भीड़

     

    शाहपुर के चंबी मैदान में दोपहर 12 बजे काफी भीड़ जुट गई व मैदान लगभग भर गया। 11 बजे तक मैदान बेहद कम लोग थे। लेकिन कुछ देर में ही भीड़ जुटने लगी और मैदान भर गया।

  • सड़क किनारे भी खड़े कार्यकर्ता

     

    अरविंद केजरीवाल के स्‍वागत के लिए कार्यकर्ता सड़कों किनारे भी खड़े हैं। एयरपोर्ट के गेट के बाहर कई लोग केजरीवाल के आने का इंतजार कर रहे थे। दूरदराज से लोग बसों में रैली स्‍थल पर पहुंचे।

  • एयरपोर्ट पर स्‍वागत की तैयारी

     

    गगल एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल के स्‍वागत के लिए काफी कार्यकर्ता जुटे थे। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक, अमन गुलेरिया व संतराम सहित अन्‍य एयरपोर्ट के गेट पर स्‍वागत के लिए खड़े रहे।

  • जनसभा स्‍थल पर कम भीड़

     

    चंबी जनसभा स्थल में 11 बजे के बाद भी लोगों की भीड़ बेहद कम दिखी। यहां अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्‍थल पर कुर्सियां खाली दिखीं।

     

  • 10:56 AM, 2022-04-23T12:19:26

    पारंपरकि वाद्य यंत्रों के साथ स्‍वागत

     

    गग्गल एयरपोर्ट पर कुल्लू से सुरेश कुमार व संत कुमार पारंपरकि वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे हैं। वे विशेष तौर पर  आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए अपने दल के साथ पहुंचे हैं।

     


  • रेगुलर फ्लाइट से कांगड़ा पहुंचेंगे केजरीवाल

     

    अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली से गगल एयरपोर्ट पर आने वाली रेगुलर फ्लाइट से कांगड़ा पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारी उनका स्‍वागत करेंगे। पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी सत्‍येंद्र जैन उनका स्‍वागत करेंगे।

     


  • एयरपोर्ट से चंबी मैदान तक पार्टी के झंडे और होर्डिंग्‍स

     

    कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट से शाहपुर के चंबी मैदान तक सड़क किनारे आम आदमी पार्टी के झंडे लगे हुए हैं। चंबी मैदान व पुल से लेकर सड़क तक पार्टी के होर्डिंग्‍स और बैनर लगे हैं।

     


  • केजरीवाल का दूसरा दौरा

     

    एक माह में अरविंद केजरीवाल का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पूर्व छह अप्रैल को उन्होंने मंडी में भी रोड शो किया था। जिसके बाद आप में धड़ाधड़ ज्वाइनिंग हो रही है। विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है।

     


  • आप प्रभारी का दावा, कई नेता होंगे पार्टी में शामिल

     

    आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सतेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता हिमाचल में डटे हुए हैं, लेकिन प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी में अपना भरोसा जता रही है। अब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिससे भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है। आप में शामिल हुए लोगों में उत्साह है और पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। आज भी कई नेता पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं।