Latest News खेल

Asia cup:अफगानिस्तान को जीत के लिए 128 रन की जरूरत, दूसरा विकेट गिरा


नई दिल्ली, । BAN vs AFG Asia cup 2022 Live Score: Afghanistan 48/2 (10), Bangladesh 127/7 (20) एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सामना अफगानिस्तान के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने सरेंडर नजर आई और पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए। अफगानिस्तान को मैच में जीत दर्ज करने के लिए अब 128 रन की जरूरत है। 

अफगानिस्तान का ये दूसरा मैच है और इस टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में 2 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि बांग्लादेश का ये पहला ग्रुप मैच है। मो. नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने जिस तरह से श्रीलंका को अपने पहले मैच में हराया था ऐसे में बांग्लादेश के लिए इस टीम के खिलाफ ये मैच आसान तो नहीं होगा। वहीं अगर अफगानिस्तान को इस मैच में जीत मिल जाती है तो वो सुपर फोर में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी (सी), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान।

  • 10:00 PM, 30 Aug 2022

    60 गेंद पर 80 रन की जरुरत

    अफगानिस्तान को जीत के लिए 60 गेंद पर 80 रन बनाने की जरुरत है।

  • 09:58 PM, 30 Aug 2022

    10 ओवर समाप्त

    अफगानिस्तान ने 10 ओवर में दो विकेट पर 48 रन बनाए।

  • 09:55 PM, 30 Aug 2022

    हजरतुल्लाह 23 रन बनाकर आउट

    हजरतुल्लाह जजई को मोसद्दक ने दूसरे ओवर के दूसरे गेंद पर फंसाया। एलबीडब्लू की अपील और अंपायर ने आउट करार दिया। हालंकि, अफगानिस्तान की ओर से रिव्यू की मांग की गई लेकिन कोई फायदा नहीं। हजरतुल्लाह 23 रन बनाकर आउट।

  • 09:52 PM, 30 Aug 2022

    9 ओवर समाप्त

    अफगानिस्तान ने 9 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बनाए।

  • 09:48 PM, 30 Aug 2022

    8 ओवर समाप्त

    अफगानिस्तान ने 8 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बनाए।

  • 09:46 PM, 30 Aug 2022

    7 ओवर समाप्त

    इस ओवर के पांचवे गेंद पर इब्राहिम ने लगाया चौका। अफगानिस्तान की टीम ने 7 ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं।

  • 09:43 PM, 30 Aug 2022

    पावरप्ले समाप्त

    अफगानिस्तान की टीम 6 ओवर समाप्त होने के बाद एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।

  • 09:39 PM, 30 Aug 2022

    5 ओवर समाप्त

    अफगानिस्तान की टीम ने 5 ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।

  • 09:36 PM, 30 Aug 2022

    4 ओवर खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के 15 रन

    4 ओवर खत्म होने के बाद अफगानिस्तान ने 15 रन बना लिए हैं।

  • 09:31 PM, 30 Aug 2022

    महमूदुल्ला ने रहमनुल्लाह का कैच छोड़ा

    शाकिब अल हसन ने दूसरे ओवर के दूसरे ओवर पर बनाया मौका लेकिन रहमनुल्लाह का कैच छूटा। महमूदुल्ला ने कैच छोड़ा।तीन ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 11 रन।

  • 09:26 PM, 30 Aug 2022

    शाकिब अल हसन ने की गेंदबाजी से हुई इनिंग की शुरुआत

    अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज मैदान में। पहले ओवर की शुरुआत कप्तान शाकिब अल हसन ने की। आखिरी गेंद पर रन आउट का मौका बना था मगर बच गए अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह।

  • 09:11 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश की पारी 127 रन पर समाप्त

    अंतिम ओवर में महेदी हसन रन आउट। महेदी 14 रन बनाकर आउट। बांग्लादेश की पारी 127 पर समाप्त।

  • 09:02 PM, 30 Aug 2022

    नवीन-उल-हक ने चार ओवर में दिए 31 रन

    नवीन-उल-हक के अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर लगा चौका। नवीन ने चार ओवर में दिए 31 रन।

  • 08:59 PM, 30 Aug 2022

    शाकिब अल हसन बने देश के तीसरे 100 टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    आज शाकिब अल हसन अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। महमूद उल्लाह और मुशफिकुर रहीम के बाद शाकिब अल हसन 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर बने।

  • 08:50 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लेदेश ने छुआ 100 रन का आंकड़ा

    15 ओवर के बांद बांग्लेदेश ने 6 विकेट खोकर बनाए 95 रन। मोसद्दक हुसैन के चौके के साथ बांग्लादेश ने छू लिया 100 रन का आंकड़ा।

  • 08:50 PM, 30 Aug 2022

    महमूदुल्ला 25 रन बनाकर आउट, राशिद खान ने लिया तीसरा विकेट

    राशिद खान के चौथे ओवर के दूसरी गेंद पर स्टंपिग की अपील हुई, लेकिन बच गए मोसद्दक। चौथे गेंद पर महमूदुल्ला कैच थमा बैठे। इब्राहिम जदरान ने लिया लाजवाब कैच। राशिद खान ने लिया तीसरा विकेट

  • 08:45 PM, 30 Aug 2022

    मोसद्दक और महमूदुल्ला ने खड़ी की छोटी साझेदारी

    नवीन के पहले ओवर में चौका लगा। मोसद्दक और महमूदुल्ला ने छोटी साझेदारी खड़ी की है। चौके से शुरुआत हुई थी ओवर की लेकिन ओवर में सिर्फ 8 रन बने।

  • 08:40 PM, 30 Aug 2022

    धीमी रफ्तार से पारी को आगे बढ़ाते महमूदुल्ला

    राशिद खान ने 3 ओवर में दिए 14 रन। महमूदुल्ला धीमी रफ्तार से पारी को आगे बढ़ाते हुए। 14 ओवर के बाद बांग्लदेश ने 4 विकेट खेकर 59 रन बनाए।

  • 08:33 PM, 30 Aug 2022

    मोहम्मद नबी ने दिए 3 ओवर में 23 रन

    मोहम्मद नबी को चौथे गेंद पर लगा पहला छक्का। मोसद्दक ने लगाया लंबा छक्का।

  • 08:25 PM, 30 Aug 2022

    राशिद ने अफिफ हुसैन को किया आउट

    राशिद खान के दूसरे ओवर के तीसरे गेंद पर अफिफ हुसैन फंस गए। हालांकि महमूदुल्ला ने डीआरएस की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं। 12 रन बनाकर अफिफ आउट। राशिद खान ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए।

  • 08:19 PM, 30 Aug 2022

    10 ओवर के बाद बांग्लादेश ने बनाए 4 विकेट खोकर 50 रन

    दसवें ओवर को चौथे गेंद पर महमूदुल्लाह ने लगाया चौका।  मोहम्मद नबी ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। बांग्लादेश का 10 ओवर के बाद स्कोर- 4 विकेट खोकर 50 रन ।

  • 08:15 PM, 30 Aug 2022

    महमूदुल्लाह और अफिफ हुसैन पारी को आगे बढ़ाते हुए

    मोहम्मद नबी ने पहले ओवर में 4 रन दिए। महमूदुल्लाह और अफिफ हुसैन पारी को आगे बढ़ाते हुए। बांग्लादेश ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 42 रन बनाए।

  • 08:03 PM, 30 Aug 2022

    मुशफिकुर रहीम 1 रन बनाकर आउट

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए राशिद खान। दूसरे गेंद पर हुई अपील। अफगानिस्तान की ओर से डीआरएस की मांग की गई। मुशफिकुर रहीम 1 रन बनाकर आउट।

  • 07:55 PM, 30 Aug 2022

    पावरप्ले बांग्लादेश के नाम

    मुजीब उर रहमान ने दूसरे गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान को बोल्ड कर दिया। पावरप्ले बांग्लादेश के नाम रहा। 6 ओवर में बांग्लादेश ने 28 रन बनाए।

  • 07:55 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन आउट

    शाकिब अल हसन आउट। मुजीब उर रहमान ने दूसरे गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान को बोल्ड कर दिया।

  • 07:53 PM, 30 Aug 2022

    नवीन-उल-हक के पहले ओवर में शाकिब ने लगाए 2 चौके

    नवीन-उल-हक के दूसरे गेंद पर शाकिब अल हसन ने लगाया चौका। एक और चौका। शाकिब ने लगातार दो चौके लगाए। बता दें कि आज शाकिब अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। 5 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का 2 विकोट खोकर 22 रन।

  • 07:48 PM, 30 Aug 2022

    मुजीब ने अनामुल हक को किया चलता, दूसरा विकेट गिरा

    पहले चार ओवर में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बांध कर रखा है। ओवर के आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान टीम ने लिया रिव्यू। एलबीडब्लू को लेकर की गई अपील। अनामुल हक आउट। पांच रन बनाकर अनामुल हक आउट।

  • 07:43 PM, 30 Aug 2022

    तीसरे नंबर पर आए शाकिब अल हसन

    तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन आए। तीसरे ओवर में फारूखी ने सिर्फ 3 रन दिए। शाकिब उल हसन अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

  • 07:38 PM, 30 Aug 2022

    मुजीब उर रहमान ने मोहम्मद नईम को किया बोल्ड

    दूसरे ही ओवर में ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को लाया गया। मुजीब ने मोहम्मद नईम को बोल्ड कर दिया। 101 किलोमीटर प्रति घंटे वाली बॅाल पर नईम 6 रन बनाकर आउट हुए।

  • 07:34 PM, 30 Aug 2022

    फजलहक फारूकी ने पहले ओवर में दिए 5 रन

    बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मैदान में। मैच के तीसरे गेंद पर मोहम्मद नईम ने लगाया चौका। फजलहक फारूकी ने पहले ओवर में दिए 5 रन।

  • 07:30 PM, 30 Aug 2022

    शाकिब अल हसन को दी गई जिम्मेदारी

    एशिया कप 2022 से ठीक पहले टीम के अनुभवी आलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम की कमान दी गई और वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 तक ये जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

  • 07:24 PM, 30 Aug 2022

    अफगानिस्तान की नजर सुपर फोर में पहुंचने पर

    अफगानिस्तान ने पहले मैच में श्रीलंका को हरा दिया था और ये टीम अपने ग्रुप में 2 अंक के साथ टाप पर है। अगर अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिल जाती है तो ये सुपर चार में पहुंच जाएगी।

  • 07:16 PM, 30 Aug 2022

    अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया

    अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। श्रीलंका के खिलाफ यही टीम पहले मैच में खेली थी।

  • 07:11 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान।

  • 07:07 PM, 30 Aug 2022

    अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी (सी), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

  • 07:03 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश ने टास जीता

    इस मैच में बांग्लादेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

  • 06:57 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

  • 06:56 PM, 30 Aug 2022

    बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

  • 06:56 PM, 30 Aug 2022

    अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

    हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

  • 06:52 PM, 30 Aug 2022

    एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान व बांग्लादेश का मुकाबला

    एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले के लिए कुछ वक्त में ही टास होने वाला है। ये मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।