News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Assembly Bypoll Election : मोकामा, आदमपुर, गोकर्णनाथ समेत 7 सीटों पर मतदान जारी,


नई दिल्ली, । Bypoll Election 2022 Live Updates देश में आज 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा की सात विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें मोकामा और गोपालगंज, अंधेरी ईस्ट, गोला गोकर्णनाथ, धामनगर, आदमपुर और मुनुगोडे शामिल है।

इन सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। बता दें कि नतीजों की घोषणा 6 नवंबर को होगी।

  • 12:56 PM, 03 Nov 2022

    RJD उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग

    बिहार की गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता का नामांकन रद्द होने की मांग की जा रही है। नामांकन को रद्द करने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

  • 12:24 PM, 03 Nov 2022

    धामनगर में सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसदी मतदान दर्ज

    ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसद मतदान हो चुका है। मतदान के लिए 252 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

  • 12:21 PM, 03 Nov 2022

    Adampur में 22.51 फीसदी मतदान

    हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.51 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 12:10 PM, 03 Nov 2022

    Gopalganj और Mokama का वोटिंग प्रतिशत

    बिहार की मोकामा सीट पर सुबह 11 बजे तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जबकि गोपालगंज सीट पर करीब 22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

  • 11:30 AM, 03 Nov 2022

    Dhamnagar में 10.25 फीसदी मतदान

    ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.25 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्र में 252 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

  • 11:19 AM, 03 Nov 2022

    गोकर्णनाथ में 23.56 फीसदी मतदान

    लखीमपुर खीरी जिले की गोकर्णनाथ सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। भाजपा की टिकट पर अमन गिरि, जबकि सपा से पूर्व विधायक विनय तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 11:07 AM, 03 Nov 2022

    Gola Gorakhnath में 10 फीसदी हुआ मतदान

    गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। पहले दो घंटे में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। इस सीट पर लगभग चार लाख मतदाता हैं।

  • 10:43 AM, 03 Nov 2022

    Munugode में उम्मीदवारों ने डाला वोट

    Munugode में उम्मीदवारों ने डाला वोट

    मुनुगोडे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे टीआरएस के उम्मीदवार के प्रभाकर रेड्डी, भाजपा प्रत्याशी राज गोपाल रेड्डी और कांग्रेस की पल्लवी ने वोट डाला है।

  • 10:10 AM, 03 Nov 2022

    Gopalganj और Mokama में कितनी फीसदी मतदान

    बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.37 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, मोकामा में सुबह 9 बजे तक 11.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

  • 10:04 AM, 03 Nov 2022

    सुशील मोदी का बड़ा दावा

    बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसी बीच, भाजपा नेता सुशील मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जदयू के कार्यकर्ता भाजपा की मदद कर रहे हैं।

  • 09:54 AM, 03 Nov 2022

    Samajwadi Party के आरोप

    Samajwadi Party के आरोप

    यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच, विपक्षी दल सपा ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। सपा ने कहा कि ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा किया हुआ है।

  • 09:29 AM, 03 Nov 2022

    बिहार के मोकामा विधानसभा में उपचुनाव जारी

    बिहार के मोकामा विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोगों की भीड़ अभी से देखने को मिल रही है। आज उपचुनाव के चलते इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 09:00 AM, 03 Nov 2022

    गोला गोकर्णनाथ में 72 बूथ संवेदनशील

    लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि हर बूथ पर मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज हमने कोशिश की है कि जिनको विधानसभा में वोट देने आना हैं, वो हीं आए अन्यथा अन्य कार्य के लिए प्रवेश पर रोक रहेगी। 72 बूथ संवेदनशील हैं जहां पर अतिरिक्त बल तैनात है।

  • 08:52 AM, 03 Nov 2022

    Bypoll Election 2022 मोकामा में चुनावकर्मी की मौत

    बिहार की दो विधानसभा सीट Gopalganj और Mokama में उपचुनाव हो रहा है। मोकामा में बूथ संख्या 57 पर हार्ट अटैक आने से चुनावकर्मी की मौत हो गई है।

  • 08:48 AM, 03 Nov 2022

    Dhamnagar सीट पर 5 उम्मीदवार

    ओडिशा की धामनगर सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। BJD की टिकट पर अवंती दास, BJP से सूर्यवंशी सूरज और कांग्रेस से बाबा हरेकृष्ण सेठी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • 08:46 AM, 03 Nov 2022

    पूर्व व‍िधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि ने क‍िया मतदान

    पूर्व व‍िधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि ने क‍िया मतदान

    Gola Gorakhnath विधानसभा सीट पर दिवंगत व‍िधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि भाजपा प्रत्याशी हैं। अमन गिरि ने भी गुरुवार सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

  • 08:35 AM, 03 Nov 2022

    Dhamnagar सीट पर 5 उम्मीदवार

    ओडिशा की धामनगर सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। BJD की टिकट पर अवंती दास, BJP से सूर्यवंशी सूरज और कांग्रेस से बाबा हरेकृष्ण सेठी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • 08:28 AM, 03 Nov 2022

    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष Bandi Sanjay हिरासत में लिए गए

    तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है। राज्य की मुनुगोडे सीट पर वोटिंग हो रही है। बंडी संजय ने गैर स्थानीय लोगों और टीआरएस नेताओं को मुनुगोडे निर्वाचन क्षेत्र से बाहर भेजने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

  • 08:10 AM, 03 Nov 2022

    Gopalganj और Mokama में 6 लाख मतदाता

    बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 लाख से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। गोपालगंज में कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की टिकट पर कुसुम देवी, आरजेडी से मोहन प्रसाद गुप्ता, बसपा से इंदिरा यादव, एआईएमआईएम की टिकट पर अब्दुल सलाम चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 08:03 AM, 03 Nov 2022

    Assembly By Polls: यूपी की Gola Gokarannath पर वोटिंग

    यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदान की तस्वीरें गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ की हैं।
    /

  • 07:59 AM, 03 Nov 2022

    Mokama Assembly Constituency पर मतदान जारी

    Mokama Assembly Constituency पर मतदान जारी

    बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें पोलिंग बूथ नंबर तीन की हैं।

  • 07:48 AM, 03 Nov 2022

    Telangana की Munugode सीट पर मतदान

    तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भी वोटिंग शुरू हो गई है। इस सीट पर 47 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीआरएस और कांग्रेस के बीच है।

  • 07:46 AM, 03 Nov 2022

    Kuldeep Bishnoi ने किया मतदान

    हरियाणा के भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। कुलदीप ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है और मैं समझता हूं कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी।

  • 07:38 AM, 03 Nov 2022

    इन सीटों पर हो रही वोटिंग

    बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोडे, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर