Latest News खेल

Australia vs New Zealand : न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन 42 रन बनाकर आउट


नई दिल्ली, । टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत फिन एलन और डेवॉन कॉन्वे ने की। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 4.1 ओवर में 1 विके के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

न्यूजीलैंड को पहला झटका 56 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में लगा। उन्होंने 42 रन बनाए।

यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। बता दें कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ था। दोनों ही टीमें अपने विश्व कप के अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

आस्ट्रेलिया के पास पिछले साल दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले के नतीजे को दोहराने का मौका रहेगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पिछली हार को भुलाकर गत विजेता टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करना चाहेगी। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें मजबूत हैं और हर बार की तरह ट्राफी की प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, इस मैच में वर्षा का भी साया है।

प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, ऐरन फ़िंच, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू,वेड टिम डेविड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ऐडम जैम्पा, जॉश हेजलवुड

न्यूजालैंड : डेवन कॉन्वे, फिन ऐलन, केन विलियमसन, ग्लेन फ़िलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

  • 12:56 PM, 22 Oct 2022

    फिन ऐलन क्लीन बोल्ड, जॅाश हेजलवुड ने किया आउट

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की। वहीं, इस ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। जॅाश ने ऐलन को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऐलन 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।

  • 12:53 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंज का स्कोर 56/0 ओवर 4

    ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर रही है। चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन ने रूम बनाया और लेंथ गेंद को लांग ऑन पर छक्क लगा दिया। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 56 रन बनाए।

  • 12:48 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 46/0 ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन को एक जीवनदान मिला। एडम जंपा ने ऐलन का कैच छोड़ दिया और गेंद 4 रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई। वहीं, तीसरी गेंद पर ऐलन ने चौका लगा दिया। पांचवी गेंद पर ऐलन ने शॉर्ट पिच गेंद पर पुल लगाकर छक्का बटोर लिया। इस ओवर में 17 रन बने। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाए।

  • 12:42 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 29/0 ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने जॉश हेजलवुड आए। डेवन कॉन्वे ने इस ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर काॅन्वे ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका लगा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर फिन ऐलन ने कड़क चौका लगा दिया। इस ओवर में 15 रन बने।

  • 12:36 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 14/0 ओवर 1

    न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे और फिन ऐलन आए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने मिचेल स्टार्क आए। इस मैच की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरे गेंद पर फिन ऐलन ने मैच का पहला छक्का जड़ दिया। पांचवे गेंद पर सीधे बल्ले से  फिन ऐलन ने एक और चौका लगा दिया। पहले ओवर में 14 रन बने।

  • 12:16 PM, 22 Oct 2022

    मुझे गेंदबाजी करने में आएगा काफी मजा: ट्रेंट बोल्ट

    मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा, हम इस टूर्नामेंट के लिए काफ़ी उत्साहित हैं। यह सही बात है कि बारिश के के कारण हमारे अभ्यास मैच के लिए ज़्यादा समय नहीं मिला लेकिन मौसम को हम कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आज आकाश में बादल हैं और मुझे गेंदबाजी करने में काफी मजा आएगा।

  • 12:09 PM, 22 Oct 2022

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॅास, न्यूजीलैंड की पहली बल्लेबाजी

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने सिक्का उछाला। ऑस्ट्रेलिया ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  स्टीव स्मिथ, केन रिचर्ड्सन, कैमरन ग्रीन और एश्टन एगार आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने भी कहा कि यदि वह भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते।