News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ayodhya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन किया


अयोध्या। PM Modi Ayodhya Visit Live: रामनगरी अयोध्या के इतिहास में आज कई नए अध्याय जुड़ने जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चौथी बार पहुंचे हुए हैं। उन्होंने मिथिला से रामनगरी को रेल मार्ग से जोड़ने की संतों की बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा किया, साथ ही हवाई उड़ान का सपना भी धरातल पर उतरेगा। रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

30 Dec 20232:02:46 PM

PM Modi inaugurates Maharishi Valmiki International Airport

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

30 Dec 20231:21:57 PM

PM Modi at Lata Mangeshkar Chowk in Ayodhya

30 Dec 20231:06:06 PM

PM मोदी ने निषाद परिवार को किया आमंत्रित

रामनगरी में PM मोदी ने निषाद परिवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

30 Dec 202312:16:43 PM

PM Modi Amrit Bharat Train

PM Modi Amrit Bharat Train

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन को रवाना किया।

30 Dec 202312:13:38 PM

PM Modi Ayodhya Visit

PM Modi Ayodhya Visit

 अमृत भारत ट्रेन में बच्चों से संवाद करते PM मोदी

30 Dec 202312:08:11 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया

 अयोध्या धाम जंक्शन के उद्घाटन के बाद केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा मॉडल संबंधित जानकारी लेते प्रधानमंत्री मोदी

30 Dec 202311:59:53 AM

PM Modi Road Show Photos

PM Modi Road Show Photos

प्रधानमंत्री रोड शो के दौरान

30 Dec 202311:49:57 AM

PM Modi Road Show in Ayodhya

 पीएम मोदी का रोड शो

30 Dec 202311:25:09 AM

 

Ayodhya Ram Mandir LIVE

अयोध्या, शुरू हुआ पीएम मोदी का रोड शो, एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन से हाईवे पर निकले पीएम मोदी

हाईवे के किनारे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत, लोगों का कर रहे अभिवादन

30 Dec 202311:04:16 AM

PM Modi Reached Ayodhya

PM Modi Reached Ayodhya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं, सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

30 Dec 202310:56:14 AM

PM Modi Ayodhya Visit Live:

उद्घाटन के लिए तैयार अयोध्या एयरपोर्ट के दृश्य

#WATCH | Visuals from the Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham, in Ayodhya, Uttar Pradesh

Prime Minister Narendra Modi will today inaugurate the newly built Ayodhya Airport. pic.twitter.com/CPiovpCFgM

— ANI (@ANI) December 30, 2023

30 Dec 202310:52:27 AM

PM Modi Ayodhya Visit Live

PM Modi Ayodhya Visit Live

#WATCH | Ayodhya, UP: Union minister VK Singh (Retd) says, “Prime Minister Modi is inaugurating the airport today. Ayodhya airport is ready, flights will also start from today…Ayodhya has been transformed completely.” pic.twitter.com/UgMcs0Xqk1

— ANI (@ANI) December 30, 2023

30 Dec 202310:51:09 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

#WATCH | Uttar Pradesh: Praveen Kumar, IG Ayodhya Zone says, “Proper arrangements have been made in view of PM Narendra Modis visit today. All programs will be conducted successfully…” pic.twitter.com/hISbcr0dZj

— ANI (@ANI) December 30, 2023

30 Dec 202310:21:46 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर तैनात जवान

30 Dec 202310:20:33 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

Ayodhya Ram Mandir LIVE:

 एयरपोर्ट स्थित प्रधानमंत्री के सभास्थल पर जुटने लगी भीड़

30 Dec 202310:13:23 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE

Ayodhya Ram Mandir LIVE

 प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

30 Dec 202310:10:58 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE

Ayodhya Ram Mandir LIVE

30 Dec 202310:04:59 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE

#WATCH | Uttar Pradesh: Inside visuals of the new Amrit Bharat train, which PM Narendra Modi will flag off in Ayodhya today.

PM Narendra Modi will also inaugurate the redeveloped Ayodhya Dham railway station and flag off the new Amrit Bharat trains and Vande Bharat trains pic.twitter.com/xs6MjynQ3C

— ANI (@ANI) December 30, 2023

30 Dec 20239:36:41 AM

पीएम मोदी के आगमन के चलते हाईवे पर यातायात डायवर्जन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसा ही प्रबंध किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। शुक्रवार देर रात से हाईवे पर यातायात परिवर्तित हो गया। शनिवार को सुबह सात बजे से रामनगरी की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एयरपोर्ट व अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा। पीएम यहां रोड-शो भी करेंगे। उनका रोड-शो करीब चार किलोमीटर का होगा। इस मार्ग पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

30 Dec 20239:29:40 AM

कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित रामलला का विग्रह

अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने वाला रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया। इसका परिणाम तो पांच से दस जनवरी के बीच सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन सूत्रों ने बताया, रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया, उसे अरुण योगीराज ने कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित किया है।

30 Dec 20238:57:48 AM

योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं अयोध्याा

अयोध्या। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन भी सड़क के रास्ते सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक साढ़े तीन घंटे का समय राज्यपाल का आरक्षित है। दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट से कार से राजभवन के लिए राज्यपाल रवाना होंगी। इससे पहले दोपहर 2.15 बजे पीएम का प्लेन दिल्ली उड़ चुका होगा। राज्यपाल का यही वह आरक्षित समय है जिसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

30 Dec 20238:42:10 AM

ये योजनाएं हैं शामिल

सोहावल नवाबगंज होते हुए विक्रमजोत बाईपास (रिंग रोड), अयोध्या रेलवे धाम स्टेशन फेज-दो, 30 एकड़ क्षेत्रफल मेगा फाउंटेन एवं मल्टी मीडिया शो, 32 एकड़ में वशिष्ठकुंज आवासीय योजना, 84 कोसी, 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा किया जाना, सुधार एवं विकास, अयोध्या सोलर सिटी, अयोध्या नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय, अकबरपुर से रेलवे लाइन का दोहरीकरण, सीता झील में वैज्ञानिक तरीके से लिगेसी वेस्ट का निस्तारण, धर्मपथ के किनारे 25 स्थानों पर सूर्य स्तंभ, एनिमल बर्थ कंट्रोल (ब्रीडिंग आफ डाग्स), रायबरेली रोड पर कल्याण मंडप, सआदतगंज चौराहा पर प्रवेशद्वार, धर्मपथ पर प्रवेशद्वार, गुप्तारघाट के तीसरे चरण के प्रस्तावित कार्य, मुक्ति, बैकुंठधाम का संवर्धन व विकास, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव एवं अन्य मेले एवं महोत्सवों के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण, डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, रेलवे क्रासिंगों के ओवरब्रिज आदि हैं।

30 Dec 20238:31:14 AM

बहुप्रतीक्षित ग्रीन फील्ड टाउनशिप का शिलान्यास भी शामिल

प्रधानमंत्री से जिन परियोजनाओं के शिलान्यास कराया जाना है, उनमें बहुप्रतीक्षित ग्रीन फील्ड टाउनशिप (नव्य अयोध्या) व मोदहा रेल क्रासिंग का ओवरब्रिज भी है। शिलान्यास वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए होमवर्क शुरू है।

30 Dec 20238:27:57 AM

कैंट स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

कैंट स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

अयोध्या। अयोध्या कैंट स्टेशन पर उद्घाटन से पहले अयोध्या धाम आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस खड़ी हैं। एसपीजी जांच के बाद दोनों ट्रेन अयोध्या धाम रवाना होंगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।