News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में किया राम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन


अयोध्या, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर बने हेलिपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने किया।

राममंदिर निर्माण स्थल का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ से राम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया। यहाँ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चंपत राय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीरामलला विराजमान में दर्शन पूजन के बाद सीधा निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का रुख किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उनके साथ राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी मौजूद थे।

रामलला का दर्शन पूजन आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन पूजन किया।आरती उतारी। दीप जलाए।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी रामलला की पूजा अर्चना की। पीएम मोदी ने रामलला की परिक्रमा की। जेब से निकालकर दानपात्र में दान डाला। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में हाजिरी लगाई। रामलला की परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने सुखी व सशक्त राष्ट्र की कामना की।

jagran

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम नगरी अयोध्या के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। यहां से हेलीकाप्टर के बेड़े के साथ रामनगरी अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। एयरपोर्ट पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा विधायक जया देवी कौशल ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या तैयार है। यहां पर आज दीपोत्सव पर करीब 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी इस बार दीपोत्सव को यादगार बनाएंगे। महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ में उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान का दर्शन करने करीब 14 महीने बाद पहुंचे हैं। भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो वहां पर उत्सव का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी में पांच अगस्त 2021 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के बाद करीब 14 महीने के अंतराल पर रविवार को अयोध्या आ रहे तो भी महान उत्सव जैसा माहोल है।

पीएम नरेन्द्र मोदी रामकथा पार्क में 05.15 बजे प्रतीक स्वरूप श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम छह बजे नया घाट पर सरयू नदी की आरती करेंगे। इसके 15 मिनट बाद राम की पैड़ी में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। देर शाम सात बजे नया सरयू घाट पर ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन करेंगे। रात करीब आठ बजे पीएम मोदी का लखनऊ से नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

jagran

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज दीपावाली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर पहुंचेंगे। राजा राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

jagran

बड़े उत्सव जैसा माहौल

अयोध्या में पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर बड़े उत्सव जैसा माहौल है। यहां पर जगह-जगह मंगल गीत गाए जा रहे हैं। रामनगरी में पवित्र मोक्षदायिनी सरयू नदी के तट को दीयों से सजा दिया है। आज यहां पर करीब 15 लाख दीपक जलेंगे, इनमें 51 हजार दीपक तो गाय के गोबर से बनाए गए हैं। इनको गाय के घी से ही जलाया जाएगा। इनमें 11 हजार दीपक श्रीराम के निर्माणाधीन मंदिर और 11 हजार दीपक श्रीराम लला विराजमान के मंदिर में जलाए जाएंगे।

पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा बेहद मुस्तैद

रामनगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव के मौके पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद मुस्तैद हैं।