Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Badaun Double Murder: बदायूं हत्याकांड को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा आरोप


 नई दिल्ली। (Badaun Double Murder Case) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो सगे भाईयों की हुई नृशंस हत्या के मामले में अब राजनीति गर्मा गई है। कई नेताओं ने इस हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा नेता ने घटना के पीछे भाजपा पर राजनीतिक मंशा का आरोप आरोप लगाया है।

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा- जीरो टॉलरेंस वाली सरकार की नीति जीरो है। भाजपा हर घटना से राजनीतिक लाभ लेती है।

वहीं एनकाउंटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा- सरकार एनकाउंटर से पुलिस अपनी नाकामी छिपा नहीं सकती है। इसके साथ ही उन्होंने देवरिया हत्याकांड का भी जिक्र किया।

शिवपाल बोले- यूपी में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था

वहीं शिवपाल यादव ने कहा- ‘उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।’  संभल के दौरे पर गए शिवपाल यादव ने इस घटना को दुखद बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही योगी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।