Latest News धर्म/आध्यात्म नयी दिल्ली राष्ट्रीय साप्ताहिक

Bhai Dooj 2022: 26 और 27 अक्टूबर को इस शुभ मुहूर्त में लगाएं भाई को तिलक


नई दिल्ली, : आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की भांति इस पर्व को भी भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व अच्छे भाग्य की कामना करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाई दूज पर्व को आज यानि 26 अक्टूबर 2022 (Bhai Dooj 2022 Date) के दिन मनाया जा रहा है। लेकिन उदया तिथि के अनुसार कई जगहों पर इस पर्व को 27 अक्टूबर को भी मनाया जाएगा। आइए आचार्य श्याम चन्द्र मिश्र से जानते हैं कि दोनों दिन किस समय बहने अपने भाई को लगा सकती हैं तिलक।

भाई दूज पर्व 2022 कब? (When is Bhai Dooj 2022)

हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज यानी 26 अक्टूबर को दोपहर 02:43 से शुरू हो रही है और इसका समापन 27 अक्टूबर को 12:45 पर होगा। आचार्य मिश्र के अनुसार दोनों ही दिन भाई दूज पर्व के लिए उत्तम हैं। भाई-बहनों को इस दिन केवल शुभ मुहूर्त का रखना होगा।

भाई दूज शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat 26 October)

जो लोग 26 अक्टूबर के दिन भाई दूज पर्व मना रहे हैं। उनके लिए आज तीन शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। इस दिन विजय मुहूर्त 26 अक्टूबर को दोपहर 01:57 से दोपहर 2:42 तक रहेगा। वहीं तिलक के लिए दोपहर 03:33 का समय भी शुभ माना जा रहा है। संध्या काल में गोधूलि मुहूर्त शाम 05:41 से शाम 6:07 तक रहेगा। इन तीनों मुहूर्त में सुविधा अनुसार बहन अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं।

भाई दूज शुभ मूहूर्त 27 अक्टूबर (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat 27 October)

जो लोग 27 अक्टूबर को भाई दूज पर्व मना रहे हैं उनके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक रहेगा। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:42 से शुरू होगा और दोपहर 12:27 तक रहेगा। इस बीच बहनें अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं और विधिवत पूजा कर सकती हैं।