News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Bharat Bandh: रेल की पटरियों पर बैठे सैकड़ों किसान,


  1. किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद ने देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेलवे सेवा पर असर पड़ा है। किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं इस बीच उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में 20 से अधिक स्थानों को अवरुद्ध किया गया है, जिसके कारण करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-पायहाजोत एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृतसर शताब्दी कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जो प्रभावित हुई हैं।इसके अलावा किसानों के बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
पंजाब: शताब्दी और जन-शताब्दी को किसानों ने मानांवाला में रोका
भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया।