News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: पंजाब पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा


अमृतसर, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर राहुल गांधी पगड़ी बांधे नजर आए।

हरियाणा से पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले हरियाणा के दूसरे चरण में थी। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी। भारी तादात में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में प्रवेश किया।

jagran

हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी यात्रा

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा सात दिनों तक पंजाब में रहेगी। इस बीच, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में एक दिन के ठहराव पर रहेगी। इसके बाद ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले समापन के दिन पंजाब के पठानकोट में एक मेगा-रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।