News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल के कोहंड गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा


करनाल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत हरियाणा के कोहंड गांव से की। इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि हरियाणा के करनाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी पेश की गई।

यूपी से हरियाणा में किया यात्रा ने प्रवेश

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा ने कुछ दिन पहले ही यूपी से हरियाणा में प्रवेश किया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार को अपना उत्तर प्रदेश चरण पूरा किया और हरियाणा राज्य में फिर से प्रवेश किया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भारत जोड़ो यात्रा के यूपी चरण के अंतिम दिन हजारों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया था।

3 जनवरी को यूपी में पहुंची थी भारत जोड़ो यात्रा

पिछले साल कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में रालोद के नेता और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला था।

कई राज्यों से होकर गुजर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से पिछले साल शुरू हुई थी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों से होकर गुजर चुकी है।