News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने शोरनूर से की 19वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत,


पलक्कड़, । कांग्रेस नेताओं ने आज 19वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह सैकड़ों कार्याकर्ताओं के साथ पलक्कड़ ज़िले के शोरनूर से इस यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता आज सुबह 6:30 बजे शोरनूर के एसएमपी जंक्शन से भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज रात को शोरनूर के कोप्पम पहुंचेगी।

लोगों से शामिल होने का अनुरोध

कांग्रेस ने इस यात्रा में लोगों से शामिल होने का अनुरोध किया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘नमस्कार पलक्कड़, भारत जोड़ों यात्रा उत्साह और आशा के साथ आपके पास आ रही है और हम आपके साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। आओ हमारे साथ शामिल हो जाओ।’ कांग्रेस ने एक राहुल गांधी की एक पेंटिंग शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘पदयात्रा की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। आशीर्वाद देने के लिए युवा बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। राहुल गांधी और सभी पदयात्रियों। हम उनके उज्जवल भविष्य के ऋणी हैं।’

भारतीय एथलीट से मुलाकात

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज भारतीय एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर से मुलाकात की। कांग्रेस ने कहा कि ट्रिपल जंप स्पर्धा में राष्ट्रमंडल रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।अब, अब्दुल्ला अबूबकर देश को एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

jagran

150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी होगी तय

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरु हो 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश कर चुकी है। यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों से गुजरेगी।