Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 34वें दिन हर्तिकोटे गांव से शुरू की पदयात्रा, कई कार्यकर्ता हुए शामिल


नई दिल्ली, । Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 34वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हर्तिकोटे गांव से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरूआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 867 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।

33वें दिन पोचकट्टे से निकाली गई पदयात्रा

इससे पहले, 33वें दिन तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान राहुल ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची पदयात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को हुई थी। ये पदयात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पदयात्रा 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।