Latest News बंगाल राष्ट्रीय

Bhawanipur : पर्चा भरने से पहले प्रियंका टिबरेवाल का CM ममता पर सियासी हमला


  • कोलकाता : कोलकाता की भवानीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सियासी हमला बोला है। प्रियंका ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह लोगों के जीने का अधिकार छीन रही हैं। भाजपा उम्मीदवार ने कहा है कि वह पीड़ित लोगों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेंगी। प्रियंका आज भवानीपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भवानीपुर सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता इस सीट पर अपना पर्चा दाखिल कर चुकी हैं।

नंदीग्राम सीट पर ममता को मिली हार

नंद्रीग्राम सीट हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। टीएमसी ने भवानीपुर सीट उनके लिए खाली है। इस सीट पर ममता को चौतरफा घेरने और उन्हें कड़ी टक्कर देने की तैयारी भाजपा ने की है। भगवा पार्टी ने प्रियंका को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों का केस लड़ चुकी है। इस सीट के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। भाजपा ने प्रियंका के प्रचार के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा उसने पर्यवेक्षक के रूप में सांसदों एव विधायकों को लगाया गया है।