Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Bihar : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ब‍िहार में 2024 में फ‍िर भाजपा सरकार


लखनऊ बिहार (Bihar) में राजनीतिक घटनाक्रम पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा क‍ि भाजपा ने ब‍िहार में कानून का राज कायम क‍िया है। भाजपा आगे भी ब‍िहार की जनता की भलाई के ल‍िए कार्य करेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) ने बिहार राजनीतिक संकट पर बयान देते हुए कहा क‍ि भाजपा ने बिहार के लोगों को सुचिता पूर्ण शासन दिया है। बीजेपी ने ही ब‍िहार में कानून का राज स्थापित किया है। भाजपा आज भी बिहार के लोगों के भावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी। 2024 में भाजपा जीतेगी।

बता दें क‍ि बिहार (Bihar) में राजनीतिक घटनाक्रम पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था क‍ि ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ के नारे वाले दिन बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ का नारा आ रहा है।

बिहार में जेडीयू नेता नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया था। उन्होंने कहा था कि आज के दिन ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया गया था और आज ही बिहार से ‘भाजपा भगाओ’ का नारा आया है। उन्होंने कहा था कि अब जल्दी ही देश के अन्य राज्यों से राजनीतिक दल और लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा था कि मुझे लगता है कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक पार्टियां और जनता जल्द बीजेपी के खिलाफ खड़ी होगी। गठबंधन का मिल जुलकर कोई निर्णय लेंगे। नीतीश कुमार अनुभवी नेता हैं और वह चीजों को समझते हैं।

बता दें क‍ि बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार का खत्‍म हो गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को राज्‍यपाल से मुलाकात कर इस्‍तीफा सौंपा था, जिसे स्‍वीकार करते हुए राज्‍यपाल ने उन्‍हें शपथ ग्रहण के लिए बुधवार का समय दिया था। इसके पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) तथा जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की घोषणा कर दी थी। बता दें क‍ि महागठबंधन की नई नीतीश सरकार में तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री (Dy.CM) रहेंगे।