Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : चिराग पासवान की चाचा पशुपति पारस से हो गई सुलह? सूरजभान सिंह के बयान से सियासी चर्चा तेज


पटना, । बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच मोकामा में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस गुट के नेता व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान की तारीफ की है। पूर्व सांसाद ने गुरुवार को मोकामा में मतदान के बाद कहा है कि चिराग पासवान देश में दलितों के बड़े नेता हैं। इस बयान के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है कि क्या चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच समझौता हो गया है?

सूरजभान ने की चिराग की तारीफ

पशुपति पारस गुट के नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने गुरुवार को मोकामा में मतदान किया। उसके बाद उन्होंने चिराग पासवान की तारीफ भी की है। सूरजभान सिंह ने कहा है कि चिराग पासवान देश में दलितों के बड़े नेता हैं। उनके प्रचार करने से देश में असर होता है तो मोकामा में क्यों नहीं होगा। सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। लोजपा में टूट के बाद पारसगुट की तरफ से चिराग पासवान की तारीफ के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। सूरजभान सिंह ने वोटिंग के बाद एनडीए की जीत का दावा भी किया है।

चिराग ने आखिरी वक्त में किया था चुनाव प्रचार

मोकामा और गोपालगंज में उपुचनाव को लेकर लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने आखिरी वक्त में एनडीए को सपोर्ट करने का ऐलान किया। चिराग ने मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चिराग पासवान का चुनावी कार्यक्रम जिस दिन जारी किया था, उस दिन उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने भाजपा पर यह आरोप लगाया था कि बिना राय लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली सेपटना लौटने के बाद चिराग ने खुद बीजेपी के लिए प्रचार करने का ऐलान किया था।