News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar Nagar Nikay Chunav : चकिया नगर परिषद के दो वार्ड का परिणाम हुआ टाई, लॉटरी के माध्यम से होगा विजेता का फैसला


पटना, बिहार के 156 नगर निकायों पर 18 दिसंबर को मतदान के बाद परिणाम को लेकर सबकी उत्सुकता बढ़ी हुई है। नगर निकाय चुनाव में पार्षद, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के पद पर अपनी किस्मत आजमा उम्मीदवारों की किस्मत का ताला मंगलवार (20 दिसंबर) को खुलेगा। परिणाण को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई है। पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। कुल 21,787 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बिहार में पहली बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए जनता सीधे चुनाव किया है।

  • 12:57 PM, 20 Dec 2022

    साहेबगंज नगर परिषद के उप सभापति बने मो. अलाउद्दीन

    मुजफ्फरपुर के बरूराज नगर पंचायत (Baruraj Nagar Panchayat) से मुख्य पार्षद पद पर बच्ची देवी विजयी हुई।

    वहीं, साहेबगंज नगर परिषद में उप सभापति पद पर मो. अलाउद्दीन ने जीत दर्ज की है।

     

    12:51 PM, 20 Dec 2022

    चकिया नगर परिषद के दो वार्ड का परिणाम हुआ टाई, लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

    मोतिहारी के चकिया नगर परिषद (Chakiya Nagar Parishad) के दो वार्ड का परिणाम टाई हो गया है। अब चकिया में वार्ड नंबर 15 व 21 के वार्ड पार्षद का लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • 12:24 PM, 20 Dec 2022

    बक्सर नगर परिषद सीट से कमरून निशा बनी मुख्य पार्षद

    बक्सर जिले के अंतर्गत बक्सर नगर परिषद (Buxur Nagar Parishad) सीट से कमरून निशा करीब डेढ़ हजार मतों के अंतर से मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। वह शहर के सामाजिक कार्यकर्ता नियामतुल्लाह फरीदी की पत्नी हैं। उनके पति भी पहले वार्ड पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने निवर्तमान मुख्य पार्षद माया देवी को हराया है।

    /

  • 12:08 PM, 20 Dec 2022

    मोतिहारी में मतगणना में गड़बड़ी को लेकर हंगामा

    मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत (Sugauli Nagar Panchayat) के मुख्य पार्षद के प्रत्याशियों ने मतगणना में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। एक प्रत्याशी को छोड़कर अन्य सात प्रत्याशियों ने सदर एसडीओ को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्याशियों का आरोप है कि मुख्य पार्षद के बॉक्स में वार्ड पार्षद का ईवीएम मिला है। उसमें भी एक नही चार बॉक्स में गड़बड़ी हुई है। प्रत्याशियों का आरोप है कि ईवीएम को रिटर्निंग ऑफिसर के सहयोग से बदला गया है।

  • 12:07 PM, 20 Dec 2022

    एक ही परिवार का तीनों पदों पर कब्जा

    भोजपुर के बिहिया में एक ही परिवार के तीन लोगों ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है। विजेताओं में उप मुख्य पार्षद से विजय कुमार गुप्ता, इनकी पत्नी पूजा देवी वार्ड 11 से और चाची अंजू देवी वार्ड 10 से जीत गई है।

  • 12:03 PM, 20 Dec 2022

    बक्सर जिला के चौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बनी किरण देवी

    बक्सर जिला के चौसा नगर पंचायत में मनोज यादव की पत्नी किरण देवी मुख्य पार्षद पद के लिए चुनी गई। किरण देवी चौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बन गई हैं। उन्हें कुल 2477 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर तेजवंती देवी को 1680 मत प्राप्त हुए।

    वहीं, चौसा के वार्ड 14 में छात्रा अंजू कुमारी वार्ड सदस्य बनी है। अंजू महज 21 साल की है।

    /

    बक्सर जिले की ब्रह्मपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के चुनाव में महतो की पत्नी सुमन देवी 5200 मतों से विजयी हुई। उप मुख्य पार्षद पद के लिए पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह चुनाव जीत गए हैं।

  • 11:52 AM, 20 Dec 2022

    बक्सर नगर परिषद से वार्ड के क्रमवार सूची

    वार्ड संख्या के साथ जीतने वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची

    वार्ड संख्या 1 : राजकुमारी देवी
    वार्ड संख्या 2:अजय चौधरी
    वार्ड संख्या 3:पुष्पा देवी
    वार्ड संख्या 4: झब्बू राय
    वार्ड संख्या 5 : दीपक सिंह
    वार्ड संख्या 6 : शकुंतला देवी
    वार्ड संख्या 7:रेखा देवी
    वार्ड संख्या 8 : सरिता देवी
    वार्ड संख्या 9: संतोष राम
    वार्ड संख्या 10 : राहुल यादव
    वार्ड संख्या 11 : दिलीप कुमार गोंड
    वार्ड संख्या 12 : संतोषी देवी
    वार्ड संख्या 13 : आशा तिवारी
    वार्ड संख्या 14 : उषा देवी
    वार्ड संख्या 15 : कालिंदी देवी
    वार्ड संख्या 16 : सपना कुमारी
    वार्ड संख्या 17 : शहनवाज अख्तर
    वार्ड संख्या 18 : सरिता देवी
    वार्ड संख्या 20 : मेहरून खातून
    वार्ड संख्या 21 : अंजू देवी

  • 11:39 AM, 20 Dec 2022

    कटिहार के मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के नतीजे घोषित

    कटिहार के मनिहारी नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद पर राजेश यादव उर्फ लाखो यादव विजयी हुए।वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर शुभम पोद्दार ने जीत हासिल की है।

  • 11:30 AM, 20 Dec 2022

    बिहार के श्रम संसाधन मंत्री की मां चुनाव चुनाव हारी

    छपरा के दिघवारा नगर पंचायत (Dighwara Nagar Panchayat) के वार्ड नंबर सात से सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की माता कलावती देवी चुनाव हार गई हैं। उन्हें मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से हराया है। वहीं, उनकी पुत्रवधू राजनंदिनी देवी 1200 वोट से नीतू देवी पीछे चल रही है।

  • 11:28 AM, 20 Dec 2022

    बीहट नगर परिषद के 13 वार्डों के विजेताओं की लिस्ट

    नगर परिषद बीहट के जीते प्रत्याशी

    वार्ड 1 राजाराम पासवान
    वार्ड 2 प्रमिला देवी
    वार्ड 3 दीपक कुमार मिश्रा
    वार्ड 4 सुमन कुमारी
    वार्ड 5 पूजा कुमारी
    वार्ड 6 लगनी देवी
    वार्ड 7 अशोक सिंह
    वार्ड 9 मैमुनिसा
    वार्ड 10 प्रवीण कुमार
    वार्ड 13 पीताम्बर मिश्रा

  • 11:24 AM, 20 Dec 2022

    बारुण नगर पंचायत के अध्यक्ष पद इंदु देवी लगभग 800 वोटों के अंतर से जीती

    औरंगाबाद के बारुण नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर इंदु देवी ने लगभग 800 वोटों के अंतर से  रंजीत कुमार नन्दी को हराया।

  • 11:12 AM, 20 Dec 2022

    भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद पार्षद पद का चुनाव हारी

    मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी और हाजीपुर नगर परिषद (Hajipur Nagar Parishad) की पूर्व सभापति रमा निषाद वार्ड नंबर एक से पार्षद पद का चुनाव हार गई हैं। अब तक आ रहे रुझानों के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 से ज्योत्सना कुमारी, वार्ड नंबर 2 से ब्रहमदेव भगत, वार्ड नंबर 3 से प्रमिला देवी, वार्ड नंबर 4 से ललिता देवी, वार्ड नंबर 6 से चंद्रावती देवी, वार्ड नंबर 7 से मनोज सिंह, वार्ड नंबर 8 से रविन्द्र सिंह, वार्ड नंबर 9 से सुषमा देवी आगे है।

    वहीं, सोनपुर नगर पंचायत (Sonpur Nagar Panchayat) अमर साह मुख्य पार्षद का चुनाव जीत गए हैं।

  • 11:05 AM, 20 Dec 2022

    निवर्तमान पार्षदों को नहीं मिला दूसरा मौका

    भोजपुर जिले में निकाय चुनाव में मतगणना के परिणाम जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, विरोधी लहर तूफान में परिणत होता जा रहा है। शुरुआती रुझानों के निवर्तमान वार्ड पार्षदों के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त विरोध दिख रहा है। पीरो के वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद सच्चिदानंद प्रसाद हार गए। उनकी पत्नी सबिता देवी वार्ड सात में तीसरे स्थान पर रहीं। पीरो वार्ड 1 से 6 तक सभी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। इन वार्डों में कोई पुराना वार्ड पार्षद नहीं थे। वार्ड नंबर 1 में नायक टोला पंचायत की पूर्व मुखिया संतरा देवी के पति महावीर चौधरी को युवा चेहरा ओमप्रकाश कुमार ने 107 मतों के अंतर से शिकस्त दी। शाहपुर वार्ड 1 से मनोज कुमार पासवान, शाहपुर वार्ड 2 से मो शाहिद अनवर जीते।

  • 11:00 AM, 20 Dec 2022

    मोतिहारी के चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत के नतीजे घोषित

    मोतिहारी के चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत के नतीजे घोषित

    मोतिहारी के चकिया नगर परिषद में मुख्य पार्षद के पद पर पवन कुमार विजयी हुए। इन्होंने राधेश्याम प्रसाद को 2471 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। वहीं, सुगौली नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के पद पर मंजू देवी और उप मुख्य पार्षद के पद पर सरीत देवी ने जीत दर्ज की है।

    मुंशी सिंह महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, एसपी डा कुमार आशीष, एडीएम, एसडीएम, डीएसपी व अन्य अधिकारी जायजा लेने पहुंचे हैं।

  • 10:52 AM, 20 Dec 2022

    मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में 10 वार्डों के परिणाम सामने आए

    मुजफ्फरपुर नगर परिषद (Muzaffarpur Nagar Parishad) के साहेबगंज के वार्ड पार्षद पद का परिणाम

    वार्ड एक- प्रियंका कुमारी
    वार्ड दो- आकाश कुमार
    वार्ड तीन- प्रशांत प्रिंस
    वार्ड चार- मुन्नी देवी
    वार्ड पांच- मो. नसरुद्दीन
    वार्ड छह- मो. भिखारी
    वार्ड सात- माधवी मुकुल
    वार्ड आठ- निर्जन कुमार
    वार्ड नौ- प्रभु कुमार
    वार्ड दस- आसमा खातून

  • 10:46 AM, 20 Dec 2022

    रक्सौल वार्ड नंबर-1 से जीते ओम साह

    रक्सौल वार्ड नंबर-1 से जीते ओम साह

    मोतिहारी के रक्सौल नगर परिषद (Raxaul Nagar Parishad) में वार्ड के लिए चुनाव परिणाम जारी होने लगे है। रक्सौल वार्ड नंबर-1 के निर्वाचित पार्षद ओम साह को एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आरती ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

  • 10:42 AM, 20 Dec 2022

    जदयू युवा के प्रदेश सचिव सोनू मंडल चुनाव जीते

    जदयू युवा के प्रदेश सचिव सोनू मंडल चुनाव जीते

    जमालपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या चार से जदयू युवा के प्रदेश सचिव सोनू मंडल चुनाव जीत गए।

  • 10:26 AM, 20 Dec 2022

    सारण में रिविलगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक से शकुंतला देवी दूसरी बार जीती

    सारण में रिविलगंज नगर पंचायत ( Revelganj Nagar Panchayat) के वार्ड संख्या एक से शकुंतला देवी दूसरी बार वियजी हुई। वहीं, वार्ड संख्या 2 से चिंता देवी ने जीत दर्ज की है।

    दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 से पूनम देवी और 5 से प्रतिभा शर्मा जीती।

  • 10:20 AM, 20 Dec 2022

    औरंगाबाद नगर परिषद (Aurangabad Nagar Parishad) के विजेता की वार्ड वाइज सूची

    1. धर्मेंद्र सिंह
    2. मोहिनी देवी
    3. रीता कुमारी
    4. राजू पासवान
    5. संतन शर्मा
    6. अशोक सिंह
    7. सुशील कुमार सिंह
    8. सुशील सिंह

  • 10:16 AM, 20 Dec 2022

    सहरसा के सौरबाजार, नवहट्टा और सिमरी बख्तियारपुर में नतीजे घोषित

    मुख्य पार्षद, सौर बाजार
    रूबी परवीन : 1361 विजेता
    नमता गुप्ता : 1320
    चंद्रमा देवी : 1209
    कुल मत : 7614

    उपमुख्य पार्षद, सौर बाजार

    दुर्गा कांत झा : 1410 विजेता
    राजेश कुमार सिंह : 1192
    मोहम्मद अफसर :1131
    कुल मत : 7614
    218 मतों से ही जीत

    मुख्य पार्षद, नवहट्टा
    हीरा देवी : 3172 विजेता
    अरहुल देवी : 2969
    शवरुन खातून : 2903
    कुल मत : 11517

    उपमुख्य पार्षद, नवहट्टा
    कविता कुमारी : 2482 विजेता
    कौसर परवीन : 2000
    बीरू कुमार पटेल : 1666
    कुल मत : 11517

    उपमुख्य पार्षद, सिमरी बख्तियारपुर
    इंदु भगत : 1290 विजेता
    रमादेवी : 1147
    शमा परवीन :  907
    कुल मत : 6879

  • 10:05 AM, 20 Dec 2022

    बक्सर नगर परिषद (Buxur Nagar Parishad) चुनाव में इन्होंने मारी बाजी

    1- राजकुमारी देवी
    2- अजय चौधरी
    3 – पुष्पा यादव
    4 – झब्बू राय
    5 – दीपक सिंह
    6 – शकुंतला देवी
    7 – रेखा कुमारी

  • 09:55 AM, 20 Dec 2022

    जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत (Sikandra Nagar Panchayat) के वार्ड नंबर 10 में टाई

    जमुई के सिकंदरा से रूबी देवी पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनी। वहीं, सूर्य नारायण देवी को उपाध्यक्ष का ताज मिला।

    सिकंदरा में वार्ड नंबर 10 को छोड़कर सभी वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

    वार्ड नंबर एक से अनीता देवी की जीत
    वार्ड नंबर दो से गोपाल कुमार की जीत
    वार्ड नंबर 3 से राजेश मिश्रा की जीत
    वार्ड नंबर 4 से अनिल साव की जीत
    वार्ड नंबर 6 से रेखा देवी विजयी
    वार्ड नंबर 5 से साबिर हुसैन विजयी
    वार्ड नंबर 9 से चंदन चौधरी विजयी
    वार्ड नंबर 7 से प्रवेश कुमार विजयी
    वार्ड नंबर 8 से सीतादेवी विजयी
    वार्ड नंबर 12 से विष्णुदेव रविदास
    वार्ड नंबर 11 से विजय मिश्रा
    वार्ड नंबर 10 टाई

  • 09:49 AM, 20 Dec 2022

    मुंगेर के तारापुर नगर पंचायत में एक ही परिवार के 3 सदस्य जीते

    वार्ड संख्या 1 से संजीदा खातून 326 को मत प्राप्त हुए। इन्होंने 182 मतों से साफिया प्रवीण को हराया। वार्ड संख्या 2 से राफिया हासमी 180 मत प्राप्त हुए। इन्होंने 90 मतों से कायनात खातून को हराया। वार्ड संख्या 3 में तबस्सुम 170 मत प्राप्त हुए। इन्होंने 41 मतों से आयशा बेगम को हराया। वार्ड संख्या 4 से मु. अकबर को 148 मत प्राप्त हुए। इन्होंने 51 मतों से मु. अंजार को हराया। वार्ड  संख्या 1, 2 और 4 में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी एक ही परिवार के हैं।

  • 09:36 AM, 20 Dec 2022

    बांका में इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

    बांका के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड दो से नागेश्व तपस्वी और तीन से सीमा देवी और चार से उमेश रजक जीते हैं। काटोरिया नगर पंचायत के वार्ड एक से गीता देवी व वार्ड दो से उदय कुमार गुप्ता, वार्ड नौ से कादिर अंसारी, अमरपुर वार्ड पांच से नमिता देवी और बौसी नगर पंचायत में वार्ड एक से शहादत हुसैन ने जीत दर्ज की है।

  • 08:59 AM, 20 Dec 2022

    भागलपुर में काउंटिंग हॉल के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की जुटी भीड़

    भागलपुर में काउंटिंग हॉल के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की जुटी भीड़

    भागलपुर में काउंटिंग हॉल के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्र में तलाशी के बाद सभी को प्रवेश करने दिया जा रहा है। सुबह आठ बजे से डीएवी पब्लिक स्कूल बीएयू कैंपस सबौर में मतगणना हो रही है। दो नगर परिषद और तीन नगर पंचायत के लिए तीन-तीन मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। सुल्तानगंज व नवगछिया नगर परिषद की मतगणना 30-30 टेबलों पर हो रही है, जबकि कहलगांव, पीरपैंती व अकबरनगर नगर पंचायत की मतगणना 15-15 टेबलों पर हो रही है। मंगलवार को 542 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

  • 08:14 AM, 20 Dec 2022

    बक्सर, ब्रह्मपुर और चौसा में कौन होगा सरताज?

    बक्सर, ब्रह्मपुर और चौसा में कौन होगा सरताज?

    इस बार बक्सर नगर परिषद, ब्रह्मपुर और चौसा नगर पंचायत का सरताज कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के उम्मीदवारों के मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। साथ ही चौसा एवं ब्रह्मपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पांच-पांच टेबल रखे गए हैं। इन टेबल पर पार्षद, मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद की मतगणना अलग-अलग होगी। इसके लिए बाजार समिति के सीएमआर गोदम संख्या-5 में मतगणना हाल बनाया गया है। तीनों नगर निकाय में हुए चुनाव की मतगणना को लेकर नौ हाल की व्यवस्था की गई है।

  • 08:07 AM, 20 Dec 2022

    पटना के 12 नगर निकायों की मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    नगरपालिका चुनाव 2022 के प्रथम चरण का मतदान रविवार को संपन्न होने के बाद पटना जिले के 10 नगर परिषद व दो नगर पंचायतों के परिणाम को लेकर सबकी उत्सुकता बढ़ी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने पारदर्शी व निष्पक्ष मतगणना के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।