Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मांग, दिल्ली का नाम बदलकर रखा जाए इंद्रप्रस्थ


  1. नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग उठाई है। उनका मानना है कि हिंदू पुनर्जागरण के लिए दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाना चाहिए। स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल से ट्वीट कर ये मांग की है दिल्ली का नाम बदला जाए। राष्ट्रीय राजधानी को इंद्रप्रस्थ के नाम से पहचान दी जाए।

सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हिंदू पुनर्जागरण के लिए नई दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की आवश्यकता है। नाम बदलने के लिए डॉ. नीरा मिश्रा का शोध पर्याप्त है। तमिलनाडु के एक महान संत ने मुझसे कहा था कि जब तक भारत की राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ नहीं होगा, हम एक विवादित राष्ट्र बने रहेंगे।

डॉक्टर नीरा मिश्र ने दिए कई प्रमाण
स्वामी ने जिन डॉक्टर नीरा मिश्र के साक्ष्यों की बात लिखी है वो द्रौपदी ट्रस्ट की संस्थापक हैं। उन्होंने कई ऐसे प्रमाण दिए हैं जिनसे पूर्व में दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ होने का प्रमाण मिलता है।

उनका कहना है कि महाभारत में तो इंद्रप्रस्थ का जिक्र किया ही गया है, इसके अलावा 1911 में ब्रिटिश सरकार की एक अधिसूचना में भी इस बात का प्रमाण मिलता है कि राजधानी दिल्ली पूर्व में इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी।