Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Brazil Storm: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही


रियो डी जनेरियो, ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान का कहर देखने को मिला है। यहां एक पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आई बाढ़ से करीब 23 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले अधिकारियों ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, अधिकारियों के मुताबिक रियो डी जनेरियो में ये तूफान मंगलवार देर रात आया। हालांकि,मरने वालों की संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। रियो डी जनेरियो दमकल विभाग ने एक बयान में कहा, अभी तक भूस्खलन और बाढ़ से 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बचावकर्मी राहत के कार्य में जुट गए हैं। करीब 180 से अधिक सैनिकों को प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है।

G1 समाचार आउटलेट के अनुसार, हताहतों की संख्या रियो डी जनेरियो के उत्तर में पेट्रोपोलिस शहर में हुई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। वहीं, रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें त्रासदी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अपने मंत्रियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है।