Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine Conflict: रूस ने सैन्य अभ्यास समाप्त करने की घोषणा की


मास्को: रूस और यूक्रेन के बीच बीते कुछ समय से तनाव का माहौल है। दोनों देश इस वक्त युद्ध के कगार पर खड़े हैं। हालांकि, रूस ने क्रीमिया में सैन्य अभ्यास समाप्त करने की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, रूस ने क्रीमिया में सैन्य अभ्यास समाप्त करने की घोषणा कर दी है, साथ ही उन्होंने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है।

रूस ने मंगलवार को कहा था कि यूक्रेन के पास सैन्य अभ्यास करने के बाद उसकी कुछ सैन्य इकाइयां अपने ठिकानों पर लौट रही हैं। रूस के इस दावे पर पश्चिमी देशों की ओर से बेहद सतर्क और सधी हुई प्रतिक्रिया आई। ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने कहा कि रूस के साथ कूटनीतिक वार्ता का रास्ता खुला है लेकिन जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी बहुत उत्साहजनक नहीं है।

वहीं, वार्ता के लिए मास्को पहुंचे जर्मन चांसलर ओलफ शुल्ज ने कुछ रूसी सैनिकों को मोर्चे से हटाए जाने का स्वागत किया। नाटो ने भी कहा है कि उसे जमीनी स्तर पर अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है। बता दें कि, रूस ने हाल ही में क्रीमिया से जुड़े क्षेत्र में सैन्य अभ्यास किया था। इस अभ्यास में 6,000 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया था।