News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय अलीगढ़ उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गाजीपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

Breaking News : केजरीवाल बोले- हिमाचल और गुजरात में सरकार बनते ही पुरानी पेंशन व्यवस्था करेंगे लागू


नई दिल्ली। बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों को रिहा करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गया है। दूसरी ओर  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रचार के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं, हमें फर्क नहीं पड़ता है। वह युवा हैं।

ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। दुर्घटनास्थल तक जाने के लिए कोई भी सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना की जानकारी सेना अधिकारी ने दी है।

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम उन तत्वों पर नजर रख रहे हैं जो सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को सही ठहरा रहे हैं। अगर कोई अपने बयानों या कृत्यों से राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालता है तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दीपावली की पूर्व संध्या पर, पीएम मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या, यूपी का दौरा करेंगे। पीएम भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

  • 02:51 PM, 21 Oct 2022

    2026 तक मध्य प्रदेश को 550 बिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे- शिवराज

    2026 तक मध्य प्रदेश को 550 बिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे- शिवराज

    “मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर” पर पुणे में एक सत्र को संबोधित करते समय CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने तय किया है कि 2026 तक मध्य प्रदेश को 550 बिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा, सुशासन और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार हमारे मुख्य फोकस के क्षेत्र हैं।

  • 02:45 PM, 21 Oct 2022

    गुजरात, हिमाचल चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया बड़ा एलान

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने हिमाचल और गुजरात चुनाव को देखते हुए एक बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा, गुजरात और हिमाचल में AAP की सरकार बनती है तो वहां पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से लागू की जाएगी।

  • 02:34 PM, 21 Oct 2022

    अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लांचिंग

    अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का आज भारत द्वारा ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया गया है। मिसाइल का परीक्षण आज सुबह लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

  • 02:22 PM, 21 Oct 2022

    बिलकिस बानो के दोषियों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

    बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में सजा में छूट पाने वाले दोषियों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। रिहाई को चुनौती देने वाली एक महिला संगठन की नई याचिका पर शुक्रवार को शीर्ष न्यायालय ने सुनवाई के लिए सहमती जताई है।

  • 01:47 PM, 21 Oct 2022

    इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

    इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

    इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले 100 सालों में इंटरपोल विश्व के 195 देशों का एक व्यापक और प्रभावी मंच बन गया है जो पूरे विश्व में अपराधों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है।

  • 01:44 PM, 21 Oct 2022

    TET के उम्मीदवारों ने किया विरोध प्रदर्शन

    TET के उम्मीदवारों ने किया विरोध प्रदर्शन

    शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्य उम्मीदवारों ने नौकरी की भर्ती को लेकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के प्रधान कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में धारा 144 लागू की गई है।

  • 01:15 PM, 21 Oct 2022

    महबूबा मुफ्ती को उनका आवास खाली करने के लिए भेजा गया नोटिस

    महबूबा मुफ्ती को उनका आवास खाली करने के लिए भेजा गया नोटिस

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एएनआई से पुष्टि की कि उन्हें एक नोटिस दिया गया है जिसमें उन्हें अपना आधिकारिक सरकारी आवास, श्रीनगर में फेयरव्यू निवास खाली करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें एक वैकल्पिक बंगले की पेशकश भी की गई है।

  • 01:10 PM, 21 Oct 2022

    भूपेश बघेल ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

    भूपेश बघेल ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

  • 01:08 PM, 21 Oct 2022

    बेंगलुरु में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    बेंगलुरु में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    बेंगलुरु में कांग्रेस ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

  • 12:59 PM, 21 Oct 2022

    अनिल विज का केजरीवाल पर निशाना

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले पंजाब में पराली जलने पर उसका धुआं दिल्ली आने की बात कहते थे, लेकिन इस बार उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वे केवल राजनीति कर रहे हैं।

  • 12:59 PM, 21 Oct 2022

    आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया

    आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया है।

  • 12:45 PM, 21 Oct 2022

    प्रशांत किशोर पर नीतीश का कटाक्ष

    बिहार की राजनीति में जगह तलाश रहे प्रशांत किशोर पर आज नीतीश कुमार ने कटाक्ष किया है।प्रशांत किशोर द्वारा नीतीश को भाजपा के संपर्क में होने की बात पर सीएम ने कहा कि पीके अपने प्रचार के लिए कुछ भी बोल सकते हैं, हमें परवाह नहीं है।

  • 12:01 PM, 21 Oct 2022

    सिंगिंग गांव के पास सैन्य हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ

    ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। इस घटना की जानकारी रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी ने दी है।

  • 11:44 AM, 21 Oct 2022

    पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे बद्रीनाथ

    पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे बद्रीनाथ

    पीएम नरेंद्र मोदी सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के साथ बद्रीनाथ पहुंचे।

  • 11:17 AM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बद्रीनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बद्रीनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11:30 बजे बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। जिसके मद्देनज़र बद्रीनाथ मंदिर में तैयारियां की गई हैं।

  • 11:15 AM, 21 Oct 2022

    फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे

    फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे

    नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।

  • 11:04 AM, 21 Oct 2022

    राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालने वालों पर होगी कार्रवाई- मनोज सिन्हा

    राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालने वालों पर होगी कार्रवाई- मनोज सिन्हा

    एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम उन तत्वों पर नजर रख रहे हैं जो सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को सही ठहरा रहे हैं। अगर कोई अपने बयानों या कृत्यों से राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालता है तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी।

  • 10:39 AM, 21 Oct 2022

    पीएम मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या, यूपी का करेंगे दौरा

    दीपावली की पूर्व संध्या पर, पीएम मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या, यूपी का दौरा करेंगे। पीएम भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

  • 10:31 AM, 21 Oct 2022

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327.9 अंक चढ़कर 59,530.80 पर पहुंचा

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327.9 अंक चढ़कर 59,530.80 पर पहुंचा

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327.9 अंक चढ़कर 59,530.80 पर पहुंचा; निफ्टी 89.65 अंक बढ़कर 17,653.60 पर पहुंच गया।

  • 10:30 AM, 21 Oct 2022

    पीएम ने की मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ की समीक्षा

    पीएम ने की मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ की समीक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

  • 10:27 AM, 21 Oct 2022

    पुर्तगाल ने किया वित्तीय सहायता का वितरण शुरू

    पुर्तगाल ने किया वित्तीय सहायता का वितरण शुरू

    पुर्तगाल ने मजबूत घरेलू मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने के प्रयास में देश में प्रत्येक कार्यकर्ता को 125 यूरो ($ 122) की वित्तीय सहायता का वितरण शुरू कर दिया है।

  • 10:23 AM, 21 Oct 2022

    देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर को कम करना है लक्ष्य- फ्रांस वित्त मंत्री

    देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर को कम करना है लक्ष्य- फ्रांस वित्त मंत्री

    फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने कहा है कि उनका लक्ष्य 2023 की शुरुआत तक देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर को 5 प्रतिशत तक कम करना है।

  • 10:21 AM, 21 Oct 2022

    आज होगा 2 मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और कई योजनाओं का उद्घाटन- तेजस्वी यादव

    आज होगा 2 मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और कई योजनाओं का उद्घाटन-  तेजस्वी यादव

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 2 मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास है और कई योजनाओं का उद्घाटन भी है। लगभग 10,000 लोगों को नियुक्ति पत्र मिलने का काम होगा। जिस काम के लिए हम प्रतिबद्ध हैं उस काम को हम पूरा कर रहे हैं।

  • 10:19 AM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमजीवियों से की मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमजीवियों से की मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

  • 10:12 AM, 21 Oct 2022

    असम से पीएफआई के 3 सदस्य गिरफ्तार

    पुलिस ने शुक्रवार सुबह असम के कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से प्रतिबंधित पीएफआई के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। इस बात की जानकारी एसपी हितेश रे ने दी है।

  • 09:37 AM, 21 Oct 2022

    पुणे में सेप्टिक चैंबर की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

    पुणे में सेप्टिक चैंबर की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

    पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अधिकारी के अनुसार, पुणे शहर के वाघोली इलाके में एक निजी सोसायटी के सेप्टिक चैंबर की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है।

  • 09:33 AM, 21 Oct 2022

    श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री ने की सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात

    श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री ने की सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने कल सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की और श्रीलंका सशस्त्र बलों को निरंतर समर्थन की सराहना की और एक मजबूत रक्षा औद्योगिक आधार स्थापित करने में भारत की प्रभावशाली प्रगति की प्रशंसा की।

  • 09:28 AM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मंदिर के बाहर किया लोगों का अभिवादन

    प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मंदिर के बाहर किया लोगों का अभिवादन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया।

  • 09:26 AM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर आदि गुरु शंकराचार्य को श्रद्धांजलि दी।

  • 09:24 AM, 21 Oct 2022

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिवाली पर अपने घरों को सजाया

    न्यूयार्क में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर से दिवाली समारोह शुरू हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दिवाली के अवसर पर अपने घरों को सजाया।

  • 09:16 AM, 21 Oct 2022

    भारत में सामने आए कोरोना के 2,119 नए मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,119 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल 4,46,38,636 मामले हैं। सक्रिय मामले 25,037 हैं और कोरोना से कुल 4,40,84,646 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, कोरोना के कारण कुल 5,28,953 लोगों की मृत्यु हुई है।

  • 09:12 AM, 21 Oct 2022

    देश की आंतरिक सुरक्षा में सकारात्मक बदलाव आया- अमित शाह

    देश की आंतरिक सुरक्षा में सकारात्मक बदलाव आया- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने पुलिस स्मृति दिवस के समारोह में कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा में सकारात्मक बदलाव आया है। इससे पहले पूर्वोत्तर, कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी घटनाएं हुई थीं। पहले सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार दिए जाते थे, अब युवाओं को उनकी प्रगति के लिए विशेष अधिकार दिए जाते हैं।

  • 08:56 AM, 21 Oct 2022

    देश के युवा अब सरकार की कई परियोजनाओं में हैं शामिल

    देश के युवा अब सरकार की कई परियोजनाओं में हैं शामिल

    राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में एचएम अमित शाह ने कहा, पहले पत्थर फेंकने में शामिल युवा अब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं में शामिल हैं। पीएम मोदी के विजन के तहत देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

  • 08:51 AM, 21 Oct 2022

    पुलिस स्मृति दिवस की परेड में शामिल हुए एकनाथ शिंदे और फडणवीस

    पुलिस स्मृति दिवस की परेड में शामिल हुए एकनाथ शिंदे और फडणवीस

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में पुलिस स्मृति दिवस परेड में हिस्सा लिया।

  • 08:49 AM, 21 Oct 2022

    पुलिस स्मृति दिवस पर माणिक साहा ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

    पुलिस स्मृति दिवस पर माणिक साहा ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में स्थित देबबर्मा स्मृति स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस परेड में हिस्सा लिया और जवानों को श्रद्धांजलि दी।

  • 08:47 AM, 21 Oct 2022

    पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए जगन मोहन रेड्डी

    पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए जगन मोहन रेड्डी

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा स्थित गांधी नगर पालिका स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस परेड में हिस्सा लिया।

  • 08:46 AM, 21 Oct 2022

    पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

    पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 08:29 AM, 21 Oct 2022

    पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

    पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।