News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 की मौत, 6 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज


नई दिल्ली,  शिवसेना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा। शिवसेना मामले पर अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी। शिवसेना गुट की ओर से वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में दलील रखी। उन्होंने कहा कि दलबदल का मामला नहीं बनता है। दलबदल तब होता है, जब आप किसी और के साथ जाते हैं। झारखंड के रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। एसएसपी रांची ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ बातचीत की। 

  • 01:08 PM, 20 Jul 2022

    जेपी नड्डा ने लेडी हार्डिंग अस्पताल का किया दौरा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा मैं डाक्टर, फ्रंट लाइन वर्कर और मेडिकल स्टाफ को बधाई देता हूं।

  • 01:03 PM, 20 Jul 2022

    नामीबिया के उप प्रधानमंत्री से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नामीबिया के उप प्रधानमंत्री और अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्री नेतुंबो नंदी नदैतवा से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ऊर्जा, डिजिटल और स्वास्थ्य क्षेत्रों के साथ हमारे संबंधों का विस्तार करने पर चर्चा की गई। चीता और फोरेंसिक विज्ञान सहयोग के पुन: परिचय पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

  • 12:57 PM, 20 Jul 2022

    बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

    ईडी ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

  • 12:53 PM, 20 Jul 2022

    देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बीमार हैं। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • 12:50 PM, 20 Jul 2022

    श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति का बयान

    श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि देश बहुत मुश्किल स्थिति में है। हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं।

  • 12:46 PM, 20 Jul 2022

    जम्मू में फेस मास्क किया गया अनिवार्य

    जम्मू में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

  • 12:44 PM, 20 Jul 2022

    रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।

  • 12:35 PM, 20 Jul 2022

    महिला दारोगा संध्या टोपनो के भाई ने उठाए सवाल

    महिला दारोगा संध्या टोपनो के भाई अजीत टोपनो ने अपनी बहन की मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि रात 3 बजे हमें खबर मिली था कि दीदी (संध्या टोपनो) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। हमने पुलिस से पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गई थी, तभी उन्हें खबर दी गई कि कोई गाड़ी भाग रही है और पुलिस उस गाड़ी का पीछा कर रही है। दीदी चेकिंग के लिए गाड़ी को रोक रही थी तभी जब वो गाड़ी पास आई तो उसे भी उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वो गाड़ी दीदी को कुचलती हुई निकल गई।

    12:32 PM, 20 Jul 2022

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए पीएम मोदी का प्यार जगजाहिर है। पैरालंपिक से पहले भी उन्होंने उनके साथ बात की और जीतने के बाद उन्हें अपने आवास बुलाया। उन्होंने खेल बजट में 3 गुना वृद्धि की है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जाने वाले 215 खिलाड़ियों के साथ भी उन्होंने बात की।

  • 12:27 PM, 20 Jul 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा सचिव को दिए निर्देश

    सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि याचिकाओं में मुद्दों को 5 न्यायाधीशों की पीठ के संदर्भ की आवश्यकता हो सकती है। अध्यक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे और किसी अयोग्यता आवेदन पर निर्णय नहीं लेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा सचिव को भी सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है।

  • 12:22 PM, 20 Jul 2022

    ईडी ने किया नवाब मलिक की जमानत का विरोध

    विशेष पीएमएलए कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीपी नेता नवाब मलिक की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अगर जमानत दी जाती है तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। मामले में 26 जुलाई को दलीलें रखी जाएंगी।

  • 12:18 PM, 20 Jul 2022

    1 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    शिवसेना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा। शिवसेना मामले पर अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी।

  • 12:13 PM, 20 Jul 2022

    एकनाथ शिंदे गुट के वकील ने मांगा वक्त

    एकनाथ शिंदे गुट की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने ठाकरे खेमे द्वारा दायर याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा और अगले सप्ताह तक सुनवाई स्थगित करने को कहा। वहीं, CJI एनवी रमना का कहना है कि कुछ मुद्दों पर एक बड़ी बेंच की आवश्यकता हो सकती है। मामले की सुनवाई बड़ी बेंच कर सकती है।

  • 12:04 PM, 20 Jul 2022

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में चल रहे कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया और यातायात की स्थिति का जायजा लिया।

    12:02 PM, 20 Jul 2022

    उद्धव ठाकरे गुट के वकील कपिल सिब्बल ने रखा अपना पक्ष

    उद्धव ठाकरे गुट के ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि अगर इस मामले को स्वीकार किया जा सकता है तो इस देश की हर चुनी हुई सरकार को गिराया जा सकता है। 10वीं अनुसूची के तहत बार के बावजूद राज्य सरकारों को गिराया जा सकता है तो लोकतंत्र खतरे में है।

  • 11:59 AM, 20 Jul 2022

    NIA ने पुलवामा में मारा छापा

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद के एक मामले में कई स्थानों पर तलाशी ली।

  • 11:53 AM, 20 Jul 2022

    शिंदे गुट ने कोर्ट से मांगा वक्त

    शिंदे गुट के वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

  • 11:51 AM, 20 Jul 2022

    भाजपा के सभी आदिवासी सांसदों के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर एक बजे भाजपा के सभी आदिवासी सांसदों के साथ संसद में बैठक करेंगे।

    11:50 AM, 20 Jul 2022

    दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेवा शुल्क लगाने पर रोक लगाने वाले दिशा निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिका पर उपभोक्ता मामले मंत्रालय और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है।

  • 11:46 AM, 20 Jul 2022

    शिवसेना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

    शिवसेना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। शिवसेना गुट की ओर से वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में दलील रखी। उन्होंने कहा कि दलबदल का मामला नहीं बनता है। दलबदल तब होता है, जब आप किसी और के साथ जाते हैं।

  • 11:36 AM, 20 Jul 2022

    श्रीलंका की संसद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कोलंबो में मतदान जारी है। श्रीलंकाई संसद परिसर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

  • 11:34 AM, 20 Jul 2022

    ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल गिरा

    ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर दूर नारकोटा के पास निर्माणाधीन पुल गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। एसडीआरएफ ने बताया कि 6 लोगों को निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

  • 11:14 AM, 20 Jul 2022

    श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

    कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। श्रीलंका के न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार, तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट (TNFP) के महासचिव व सांसद सेल्वरासा गजेंद्रन ने मतदान से दूरी बनाई।

  • 11:07 AM, 20 Jul 2022

    दिल्ली हाईकोर्ट करेगा 25 अगस्त को सुनवाई

    केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट 25 अगस्त को सुनवाई करेगा।

  • 11:06 AM, 20 Jul 2022

    आयकर विभाग ने मारा छापा

    आयकर विभाग ने तमिलनाडु के मदुरै में अवनियापुरम के ग्लैडवे हाउसिंग पी लिमिटेड और अन्नाई भारत हाउसिंग (पी) लिमिटेड के संबंधित 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।

  • 11:02 AM, 20 Jul 2022

    DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की पत्नी कौशल्या का बयान

    DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की पत्नी कौशल्या ने अपने पति की हत्या पर बयान दिया। पत्नी कौशल्या ने कहा कि उन्होंने कभी पैरेंट्स टीचर मीटिंग अटेंड नहीं की, कहीं घूमने नहीं गए, काम उनके लिए सर्वोपरि था। वे परिवार से मिलकर रहने वाले इंसान थे। नूंह जाने के बाद से काम पर चर्चा कम होती थी। उन्होंने कभी नहीं बताया कि वहां इतना खतरा है।

  • 10:55 AM, 20 Jul 2022

    देश में मिले कोरोना वायरस के 20,557 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,557 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,517 ठीक हुए और 40 लोगों की मौत हुई है।

  • 10:41 AM, 20 Jul 2022

    पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

    रांची में एक महिला दारोगा की जिस गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने उस गाड़ी को जब्त कर लिया है।

  • 10:32 AM, 20 Jul 2022

    पीएम मोदी ने दी टीका लगाने वाले लोगों को बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जुलाई को 200 करोड़ की वैक्सीन खुराक की उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी टीका लगाने वाले लोगों की सराहना की। पीएम ने सभी टीका लगाने वाले लोगों को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। इसे उनके CoWIN लॉगिन आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • 10:29 AM, 20 Jul 2022

    पीएम मोदी ने दिया खिलाड़ियों को जीत का मंत्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कामनवेल्थ गेम्स की टीम से बातचीत के दौरान कहा कि कैसे खेलना है आप इसके एक्सपर्ट हैं। आपने वो पुराना डायलॉग तो सुना होगा कोई नहीं है टक्कर में कहां पड़े हो चक्कर में, इसी मनोभाव के साथ आपको खेलना है।

  • 10:26 AM, 20 Jul 2022

    यूपी में एक घी कंपनी पर आईटी की कार्रवाई

    दिल्ली के आयकर विभाग की जांच शाखा ने यूपी में एक घी कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा। लगभग 40 परिसरों में कार्रवाई जारी है। आज तड़के शुरू हुई तलाशी में कंपनी के प्रमुख प्रमोटरों और अधिकारियों को शामिल किया गया है।

  • 10:24 AM, 20 Jul 2022

    श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के लिए संसद में मतदान शुरू

    श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के लिए संसद में मतदान शुरू हो गया है।

  • 10:23 AM, 20 Jul 2022

    मुंबई पुलिस ने ठगी के आरोप में 4 को किया गिरफ्तार

    एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राहुल सुभाषराव कुल समेत बीजेपी के 3 विधायकों को नवगठित महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद दिलाने के एवज में 100 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस अपराध शाखा ने बताया कि आरोपी की पहचान रियाज शेख, योगेश कुलकर्णी, सागर संगवाई और जफर उस्मानी के रूप में हुई है।

  • 10:16 AM, 20 Jul 2022

    केरल के वित्त मंत्री का बयान

    केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने बताया कि केरल राज्य सरकार द्वारा महिला एसएचजी कुदुम्बश्री द्वारा बेची जाने वाली वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगाएगा। भले ही इससे केंद्र के साथ कोई समस्या हो।

  • 10:12 AM, 20 Jul 2022

    आईटी विभाग की छापेमारी

    गुजरात के अहमदाबाद के बोपल रोड स्थित चिरिपाल ग्रुप (टेक्सटाइल एंड एजुकेशन बिजनेस) के हेड आफिस पर आईटी विभाग की छापेमारी चल रही है। आईटी विभाग ने संस्थापक और अध्यक्ष वेदप्रकाश चिरीपाल, निदेशक विशाल चिरीपाल और रौनक चिरीपाल और एमडी ज्योतिप्रसाद चिरीपाल से संबंधित 35-40 अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की।

  • 10:09 AM, 20 Jul 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की खिलाड़ियों से बात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की। जिसमें खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।

  • 09:58 AM, 20 Jul 2022

    कोलंबो में संसद के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    श्रीलंका के कोलंबो में राष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई।

  • 09:49 AM, 20 Jul 2022

    ITBP के अधिकारी ने किया 18,000 फीट की ऊंचाई पर ‘सूर्य नमस्कार’

    ITBP के एक अधिकारी ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

  • 09:41 AM, 20 Jul 2022

    रांची में महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या

    झारखंड के रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। एसएसपी रांची ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है।

  • 09:34 AM, 20 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव पर बोले श्रीलंकाई नागरिक

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर श्रीलंकाई नागरिकों ने कहा कि जैसा कि आज राष्ट्र नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए तैयार है। हम फिर से खुशी चाहते हैं, नए राष्ट्रपति को केवल अपनी महिमा के लिए निर्णय नहीं लेना चाहिए और राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। हमारी चिंता यह है कि नामांकित लोग वही लोग हैं, हम ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं करते हैं।

  • 09:29 AM, 20 Jul 2022

    शिक्षा विभाग ने दिया स्कूल का नाम बदलने पर जांच का आदेश

    झारखंड के लोहरदगा स्कूल के नाम बदलने को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

  • 09:22 AM, 20 Jul 2022

    वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत

    झारखंड के रांची SSP ने बताया कि संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मृत्यु हो गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थी। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है।

  • 09:20 AM, 20 Jul 2022

    डीएसपी को कुचलने वाले डंपर ट्रक को किया जब्त

    हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे एक साइट पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचलने वाले डंपर ट्रक को जब्त किया गया है।

  • 09:18 AM, 20 Jul 2022

    संजय राउत ने शिंदे गुट पर साधा निशाना

    शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर शिंदे गुट पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी और उद्धव ठाकरे की तस्वीर ट्वीट लिखकर कहा कि दुनिया में सबसे आसान काम अपनों को धोखा देना है।

  •  

    श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा ने किया ट्वीट

    श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा ने संसद में पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भ्रष्टाचार विरोधी, सभी के लिए समृद्धि, विश्वसनीय और पारदर्शी सरकार का समर्थन करेंगे। बता दें कि प्रेमदासा ने कल राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

  • 08:43 AM, 20 Jul 2022

    मृतक लड़की का पोस्टमॉर्टम हुआ पूरा

    तमिलनाडु के CB-CID ने कुड्डालोर जिले के पेरियानासलूर गांव में मृतक लड़की के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाकर उसके परिवार को पोस्टमॉर्टम पूरा होने की सूचना दी। साथ ही उन्होंने परिवार को अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को लेने के लिए कहा है।

  • 08:30 AM, 20 Jul 2022

    PWD के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई

    उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख और मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता सहित कुल 5 अधिकारियों को विभाग में स्थानांतरण अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई PWD मंत्री जितिन प्रसाद के OSD अनिल कुमार पांडेय पर 18 जुलाई को की गई कार्रवाई के बाद हुई है।

  • 08:12 AM, 20 Jul 2022

    मिजोरम में मिले COVID-19 के 140 नए केस

    मिजोरम में COVID-19 के 140 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

  • 08:11 AM, 20 Jul 2022

    IMD ने जारी किया दिल्ली के लिए येलो अलर्ट

    IMD दिल्ली ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

  • 08:10 AM, 20 Jul 2022

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तिरुचिरापल्ली विशेष शिविर की तलाशी ली

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली विशेष शिविर में तलाशी ली।