News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Municipal Election Result: छिंदवाड़ा में महज तीन वोट से जीते भाजपा के अनुज पाटकर


 मध्‍य प्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव में शामिल 214 निकायों का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। भाजपा ने चौरई नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीन ली है। जबकि बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी नगर परिषद पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। भाजपा रतलाम और देवास, जबकि कांग्रेस रीवा और मुरैना में आगे है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कटनी में बढ़त बनाए हुए है।

छिंदवाड़ा में 9 नगरीय निकाय चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में सबसे रोचक मुकाबला परासिया नगर पालिका का रहा। परासिया में 21 में से 10 वार्ड पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। परासिया में सबसे प्रतिष्ठा की सीट वार्ड नंबर 10 की रही, जहां कांग्रेस के गगन खंडूजा और भाजपा के अनुज पाटकर में रहा। गगन खंडूजा को 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की दौड़ में अनुज पाटकर सबसे आगे है।

भाजपा को रतलाम की नामली नगर परिषद में छह वार्डों में जीत मिली है। यहां कांग्रेस को तीन, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को छह वार्डों में जीत मिली है।  वहीं, रतलाम की जावरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा 15 वार्डों में से केवल 9 पर जीत दर्ज कर पायी है। जबकि कांग्रेस को 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों को दो सीटों पर जीत मिली है।

जिन 214 निकायों में मतगणना हो रही हैं, उसमें पांच नगर निगम (मुरैना, रतलाम, देवास, रीवा और कटनी), 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद शामिल हैं। पहले चरण में 11 नगर निगमों के परिणाम घोषित हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी का महापौर चुना गया है।

बता दें कि छह जुलाई को प्रथम चरण में जिन 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था, उनका चुनाव परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था।

MP Municipal Election 2022 Results LIVE:

  • 01:17 PM, 20 Jul 2022

    रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय बाबा भाजपा प्रत्याशी से 7867 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 31,956 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 39,823 मत मिले हैं।

  • 01:05 PM, 20 Jul 2022

    प्रतिष्ठा की लड़ाई में महज 3 वोट से जीते अनुज पाटकर

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: छिंदवाड़ा में 9 नगरीय निकाय चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में सबसे रोचक मुकाबला परासिया का रहा। परासिया में 21 में से 10 वार्ड पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। परासिया में सबसे प्रतिष्ठा की सीट वार्ड नंबर 10 की रही, जहां कांग्रेस के गगन खंडूजा और भाजपा के अनुज पाटकर में रहा। गगन खंडूजा को 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की दौड़ में अनुज पाटकर सबसे आगे है।

  • 12:56 PM, 20 Jul 2022

    देवास में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश के देवास नगर निगम के चुनाव में जैसे-जैसे भाजपा की बढ़त की सूचना मिल रही है, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मतगणना स्थल के बाहर बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं।

  • 12:53 PM, 20 Jul 2022

    शुजालपुर नगर पालिका में भाजपा ने लहराया परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शुजालपुर नगर पालिका में भाजपा ने 25 वार्डों में से 17 पर अपना परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस को 4 पर जीत मिली है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कांग्रेस के बराबर प्रदर्शन किया है।

  • 12:46 PM, 20 Jul 2022

    रतलाम वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी यासमीन शेरानी जीतीं

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम वार्ड 27 से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी यासमीन शेरानी 1748 वोट से जीत गई हैं।

  • 12:45 PM, 20 Jul 2022

    मंदसौर में भाजपा ने 9 नगर परिषदों में दर्ज की जीत

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मंदसौर जिले की 9 नगर परिषदों में से 6 में भाजपा को जीत मिली है। जबकि भानपुरा नगर परिषद को भाजपा से कांग्रेस ने छीन ली है। वहीं, दो नगर परिषदों में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे। मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि भेसोदा और शामगढ़ में  निर्दलियों की भूमिका अहम रहेगी।

  • 12:37 PM, 20 Jul 2022

    शहडोल की बकहो नगर पालिका में भाजपा ने लहराया परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शहडोल की नगरपरिषद बकहो में भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं, पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया है।

  • 12:35 PM, 20 Jul 2022

    शहडोल की धनपुरी नगर पालिका में कांग्रेस ने 13 वार्डो में दर्ज की जीत

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शहडोल जिले की नगर पालिका धनपुरी में भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है।

  • 12:30 PM, 20 Jul 2022

    बालाघाट नगर पालिका में भाजपा को मिली निराशा

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका  के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। वार्ड 1 से कांग्रेस की अर्चना सोनी, दो से कांग्रेस के यंगराज लिल्हारे, 3 से निर्दलीय आमराह खान, 4 से कांग्रेस के संतोष बाहेश्वर, 5 से कांग्रेस के लोहिना पंचेश्वर, 7 से खेमलता मराठे (कांग्रेस), 8 से गीता शर्मा (कांग्रेस), 9 से सायमा (कांग्रेस), 10 से नरगिस समीर, (निर्दलीय), 11 से सरिता उइके (कांग्रेस), 12 से सरिता केवलराम (भाजपा), 13 से रवि बनाफर, (कांग्रेस), 14 से वंदना बारमाटे (भाजपा), 15 से समीर जायसवाल (भाजपा) और 16 से सुधीर चिले (भाजपा) ने जीत दर्ज की।

  • 12:22 PM, 20 Jul 2022

    राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र में कांग्रेस ने बनाई बढ़त

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई भाजपा पिछड़ गई है। यहां 15 वार्डों में भाजपा ने 6 तो कांग्रेस ने 8 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है। जबकि एक वार्ड में बसपा का कब्जा हो गया है।

  • 12:19 PM, 20 Jul 2022

    सीधी नगरपालिका में कांग्रेस ने लहराया परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: सीधी नगरपालिका में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा 2 और आप ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है।

  • 12:15 PM, 20 Jul 2022

    सिवनी जिले की छपारा नगर परिषद में भाजपा ने लहराया परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: सिवनी जिले की छपारा नगर परिषद के 15 वार्डों में से 7 पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस केवल  3 पर सिमट कर रह गई। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने पांच पर जीत दर्ज की।

  • 11:44 AM, 20 Jul 2022

    पांचों नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी है। अगर पांच नगर निगमों की बात करें तो रीवा और मुरैना में कांग्रेस, देवास और रतलाम में भाजपा और कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

  • 11:35 AM, 20 Jul 2022

    पिपलौदा नगर परिषद में भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से मिल रही टक्कर

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम जिले के पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड एक से आठ तक के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें से चार वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय श्याम बिहारी गुट भी चार वार्डों में जीत दर्ज करने में सफल रहा। जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अभी सात वार्डों की  मतगणना होनी बाकी है।

  • 11:27 AM, 20 Jul 2022

    रतलाम की जावरा नगर पालिका में भाजपा को लगा झटका

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम जिले की जावरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां 15 वार्डों में से 9 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जावरा नगर पालिका के वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 14, 16 में कांग्रेस , जबकि 11, 13, 14, 15 में भाजपा को जीत मिली है। वार्ड 6 और 9 में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

  • 11:05 AM, 20 Jul 2022

    रतलाम की नामली नगर परिषद में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चौंकाया

    MP Local Body Election Results 2022 LIVE: रतलाम की नामली नगर परिषद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। यहां के 15 वार्डो में से छह पर भाजपा, छह पर निर्दलीय और तीन पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

  • 10:59 AM, 20 Jul 2022

    बैतूल बाजार में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    MP Municipal Election 2022 Result LIVE: बैतूल बाजार नगर परिषद के15 वार्डो में से भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्‍न मनाया।

  • 10:23 AM, 20 Jul 2022

    जबलपुर की मझौली नगर पालिका पर भाजपा का बोलबाला

    MP Municipal Election 2022 Result LIVE: जबलपुर की नगर परिषद मझौली में 15 वार्डों की गणना का काम पूरा हो चुका है। इसमें से नौ सीटों पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद बैतूल बाजार पर भी भाजपा ने कब्‍जा जमाया है।

  • 10:23 AM, 20 Jul 2022

    चौरई नगर पालिका पर भाजपा ने जमाया कब्जा

    MP Municipal Election 2022 Result LIVE: चौरई नगर पालिका को भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां भाजपा ने 15 में से 9 पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 6 वार्ड में मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा।

  • 10:16 AM, 20 Jul 2022

    भाजपा का पंधाना नगर परिषद पर बोलबाला

    MP Municipal Election 2022 Result LIVE: भाजपा का पंधाना नगर परिषद पर भी वर्चस्व देखने को मिला है। इससे पहले, भाजपा चौरई नगर पालिका में जीत दर्ज कर चुकी है।

  • 10:11 AM, 20 Jul 2022

    भाजपा ने चौरई नगर पालिका में दर्ज की जीत

    MP Municipal Election 2022 Result LIVE: मध्‍य प्रदेश में दूसरे चरण के 214 निकायों की मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। भाजपा को चौरई नगर पालिका में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस घोड़ाडोंगरी नगर परिषद पर आगे है।

  • 09:33 AM, 20 Jul 2022

    इन नगरपालिकाओं में हो रही मतगणना

    बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, बीना, नौगांव, महाराजपुर, पसान, भिंड, गोहद, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर और सबलगढ़।

  • 09:30 AM, 20 Jul 2022

    नगर निगम में कहां से कौन है प्रत्याशी

    MP Municipal Election 2022 Results LIVE: भाजपा ने मुरैना से मीना जाटव, रतलाम से प्रहलाद पटेल, देवास से गीता अग्रवाल, रीवा से प्रबोध व्यास, और कटनी में ज्योति दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने मुरैना से , रतलाम से मयंक जाट, देवास से विनोदनी व्यास, रीवा से ्जय मिश्रा, कटनी से श्रेया खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया है।

  • 09:17 AM, 20 Jul 2022

    दूसरे चरण में 214 निकायों में मतगणना जारी

    MP Municipal Election 2022 Results LIVE: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में पांच नगर निगमों (मुरैना, रतलाम, देवास, रीवा और कटनी), 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषदों में मतगणना जारी है। प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है।

  • 09:14 AM, 20 Jul 2022

    पहले चरण में भाजपा को सात सीटों पर मिली जीत

    MP Municipal Election 2022 Results LIVE: भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों में से सात पर जीत दर्ज की । जबकि कांग्रेस ग्वालियर, छिंदवाड़ा और जबलपुर सीट को जीतने में सफल रही। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की।

  • 09:10 AM, 20 Jul 2022

    आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर टिकी होंगी सभी की निगाहें

    MP Municipal Election 2022 Results Live: आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में सभी को चौंकाते हुए सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की। रानी अग्रवाल को महापौर चुना गया। दूसरे चरण के चुनाव परिणाम पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी।

  • 09:09 AM, 20 Jul 2022

    पहले चरण में ‘आप’ को सिंगरौली सीट पर मिली जीत

    MP Municipal Election 2022 Results LIVE: नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की। यहां से आप की रानी अग्रवाल महापौर चुनी गईं।

  • 09:05 AM, 20 Jul 2022

    17 जुलाई को पहले चरण का आया चुनाव परिणाम

    MP Urban Body Election Result Live: पहले चरण में छह जुलाई को 133 नगर निकायों में चुनाव हुआ था, जिसमें 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद शामिल हैं। मतगणना 17 जुलाई को हुई थी।