News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : पीएम मोदी ने परिणाम घोषित होने पर सीबीएसई छात्रों को दी बधाई


Breaking News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीएसई छात्रों को बधाई दी और उनसे उन विषयों में आगे बढ़ने का आग्रह किया है, जिनमें वे रुचि रखते हैं। बता दें, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया।

केरल में मंकीपाक्स का तीसरा मामला सामने आया है। 6 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से मल्लापुरम लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति में देश के तीसरे मंकीपाक्स की पुष्टि हुई। उन्हें 13 तारीख को मंजेरी मेडिकल कालेज अस्पताल में बुखार के साथ भर्ती कराया गया था और 15 तारीख से उनमें लक्षण दिखने लगे। उनका परिवार और करीबी संपर्क निगरानी में हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

  • 03:25 PM, 22 Jul 2022

    कांग्रेस पार्टी दिवालिया हो चुकी है- किरेन रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश का कोई सम्मान करने के लिए सहायक भूमिका निभाने के बजाय, वे देश में देशभक्ति या राष्ट्रवाद को प्रेरित करने के किसी भी प्रयास या कदम को हमेशा खारिज करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है।

  • 03:22 PM, 22 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था मजबूत हुई- पुष्कर सिंह धामी

    दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारत के लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था मजबूत हुई है। एक बड़ा वर्ग जो वंचित रहा है, पिछड़ा रहा है, उस वर्ग का वे प्रतिनिधित्व करती हैं। मैं इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

  • 03:18 PM, 22 Jul 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा की याचिका पर जारी किया नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।

  • 02:58 PM, 22 Jul 2022

    पीएम मोदी ने सीबीएसई छात्रों को परिणाम घोषित होने पर दी बधाई

    पीएम मोदी ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परिणाम घोषित होने पर बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उन विषयों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, जिनमें वे रुचि रखते हैं।

  • 02:34 PM, 22 Jul 2022

    सिक्किम के सीएम ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

    सिक्किम के सीएम ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

    सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत की। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। उन्हें भाजपा और विपक्ष के तमाम नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • 02:14 PM, 22 Jul 2022

    सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इससे पहले, बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी।

  • 02:05 PM, 22 Jul 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने विकास दुबे मुठभेड़ मामले में यूपी सरकार को दिए निर्देश

    सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को गैंगस्टर विकास दुबे मुठभेड़ मामले में आयोग द्वारा प्रस्तुत सिफारिश पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कानपुर के बिकरू गांव में जुलाई 2020 में हुए मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बाद में, पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे भी मारा गया।

  • 01:57 PM, 22 Jul 2022

    केरल में मंकीपाक्स का मिला तीसरा मामला

    केरल में मंकीपाक्स का तीसरा मामला सामने आया है। 6 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से मल्लापुरम लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति में देश के तीसरे मंकीपाक्स की पुष्टि हुई। उन्हें 13 तारीख को मंजेरी मेडिकल कालेज अस्पताल में बुखार के साथ भर्ती कराया गया था और 15 तारीख से उनमें लक्षण दिखने लगे। उनका परिवार और करीबी संपर्क निगरानी में हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

  • 01:24 PM, 22 Jul 2022

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल की शराब नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसमें सीधे तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया है। वहीं, केजरीवाल ने कहा, हम जेल से नहीं डरते, न फंदे से डरते हैं। उन्होंने हमारे लोगों के खिलाफ कई मामले बनाए हैं। आप पंजाब में अपनी जीत के बाद से बढ़ रही है। वे हमें राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ते हुए नहीं देख सकते हैं इसलिए वे इस तरह के उपायों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हमें कोई नहीं रोकेगा।

  • 01:10 PM, 22 Jul 2022

    ईसीआई ने भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के चुनाव के प्रमाणीकरण पर हस्ताक्षर किए

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने रिटर्निंग आफिसर से चुनाव के परिणाम की घोषणा मिलने के बाद संयुक्त रूप से भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के चुनाव के प्रमाणीकरण पर हस्ताक्षर किए।

  • 12:59 PM, 22 Jul 2022

    कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- रमेश कुमार का बयान गंभीर

    कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हम रमेश कुमार का बहुत सम्मान करते हैं। उनका बयान गंभीर है और हर कांग्रेसी को खुद का विश्लेषण करना चाहिए। गांधी, नेहरू के नाम पर जो कुछ भी बनाया है, उसे सौंप देना चाहिए। यह लोगों का है और इसे वापस किया जाना चाहिए।

  • 12:41 PM, 22 Jul 2022

    मंकीपाक्स के बढ़ते मामलों को लेकर WHO ने बुलाई बैठक

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपाक्स के बढ़ते मामलों को लेकर आपातकालीन समिति की बैठक बुलाई है। मंकीपॉक्स के मामले 14,000 से अधिक हो गए हैं। भारत में भी मंकीपाक्स के मामलों की केरल में पुष्टि हुई है।

  • 12:37 PM, 22 Jul 2022

    मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचीं स्वप्ना पाटकर

    पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले में सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर, जो शिवसेना नेता संजय राउत की करीबी सहयोगी हैं, समन मिलने पर मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचीं। वह कुछ दस्तावेजों के साथ यहां पहुंची हैं। ईडी ने संजय राउत को इस मामले में 27 जुलाई को तलब किया है

  • 12:26 PM, 22 Jul 2022

    निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं स्मृति ईरानी

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं। द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को देश का 15वां राष्ट्रपति चुनाव गया।

  • 12:21 PM, 22 Jul 2022

    दिल्ली के लारेंस रोड इलाके में फैक्ट्री की इमारत में लगी आग

    दिल्ली के लारेंस रोड इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की इमारत में आग लग गई। आग बुझाने का अभियान जारी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग से किसी भी तरह के जान माल की हानि होने की अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

  • 12:17 PM, 22 Jul 2022

    कांग्रेस पार्टी को देश के कानून और संविधान में भरोसा नहीं है- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि कांग्रेस ने बढ़ते दामों पर चर्चा करने को कहा, हमने कहा कि निर्मला जी के आते ही स्पीकर, चेयरमैन जब तय करेंगे तो हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर भी कल सोनिया जी से ED पूछताछ कर रही थी तब इन लोगों ने पूरे दिन सदन को चलने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी को देश के कानून और संविधान में भरोसा नहीं है।

  • 12:11 PM, 22 Jul 2022

    हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं, जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाए- रवि किशन

    भाजपा सांसद रवि किशन का कहना है कि हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं, जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाए। जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। जिस तरह से यह बढ़ रहा है, हम विस्फोट की ओर बढ़ रहे हैं। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं इस पर चर्चा क्यों करना चाहता हूं। यह विकास का बिल है। जिस दिन यह पारित होगा, राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा। मैं इस बिल को सिर्फ विकास के पहलू से देख रहा हूं न कि जाति या धर्म के पहलू से।

  • 12:01 PM, 22 Jul 2022

    मद्रास उच्च न्यायालय ने लड़की के माता-पिता से सुबह 11 बजे के पहले शव लेने को कहा

    कल्लाकुरिची में लड़की की मौत मामले में मद्रास उच्च न्यायालय ने पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के तीन डाक्टरों के पैनल को शव परीक्षण रिपोर्ट का आकलन करने का आदेश दिया। कोर्ट ने लड़की के माता-पिता से कल सुबह 11 बजे से पहले शव लेने को कहा है।

  • 11:59 AM, 22 Jul 2022

    एसएससी भर्ती घोटाला मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे ईडी अधिकारी

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मेंं एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास ईडी अधिकारी पहुंचे, जहां वे जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

  • 11:46 AM, 22 Jul 2022

    गुजरात कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यालय में लगे पोस्टर- आज से इसका नाम हज हाउस कर दिया गया है

    अहमदाबाद में गुजरात कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यालय में आज से इस कार्यालय का नाम बदल कर हज हाउस कर दिया गया है लिखे पोस्टर लगे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर ऐसा करने का आरोप लगाया गया है।

  • 11:25 AM, 22 Jul 2022

    राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    महंगाई और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे को लेकर राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें, संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है।

  • 11:17 AM, 22 Jul 2022

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को आक्सीजन मुहैया करा रहे आईटीबीपी के जवान

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग के पास तीर्थयात्रियों को आइटीबीपी के जवान आक्सीजन मुहैया कराते हैं। ITBP के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक उनके सैनिकों द्वारा 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को आक्सीजन दी जा चुकी है।

  • 11:09 AM, 22 Jul 2022

    कल्लाकुरिची छात्रा मौत मामले में मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत के मामले में मद्रास उच्च न्यायालय ने पीड़िता के पिता की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की, जिसमें याचिकाकर्ता की पसंद के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ सहित दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता से सवाल किया कि वे लड़की के शव को लेने में देरी क्यों कर रहे हैं।

  • 11:03 AM, 22 Jul 2022

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लान्च किया 36वें राष्ट्रीय खेल का लोगो

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में 36वें राष्ट्रीय खेलों का लोगो लान्च किया। यह 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। गुजरात पहली बार इन खेलों की  मेजबानी करेगी।

  • 10:59 AM, 22 Jul 2022

    बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भारत सरकार ने आमंत्रित की बोलियां

    भारत सरकार ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मुंबई अंडरग्राउंड स्टेशन और सुरंगों के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की। एएनआइ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें, बुलेट ट्रेन मोदी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिस पर वह जापान के साथ काम कर रही है।

  • 10:51 AM, 22 Jul 2022

    श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने दिनेश गुणवर्धने

    रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • 10:49 AM, 22 Jul 2022

    पीएम मोदी ने संसद में शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ की बैठक

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर, किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल शामिल हुए।

  • 10:43 AM, 22 Jul 2022

    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी रिपोर्ट

    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को रिपोर्ट सौंप दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जूरी ने बहुत अच्छा काम किया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है और उभरते कलाकारों को बहुत सारे अवसर देता है और देश में उच्च रोजगार पैदा करता है।

  • 10:41 AM, 22 Jul 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करेंगी, क्योंकि यही उन्हें इस पद पर लाया है। हम कामना करते हैं कि उनका कार्यकाल सफल हो।

  • 10:38 AM, 22 Jul 2022

    आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचते देखना स्वागत योग्य दृश्य- अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो एनडीए में नहीं थे लेकिन उन्हें वोट दिया। वे देश के कल्याण के लिए अपनी पार्टी से ऊपर उठे। आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचते देखना स्वागत योग्य दृश्य है।

  • 10:27 AM, 22 Jul 2022

    कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन

    संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। संसद में कीमतों में इजाफा और महंगाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसदों समेत विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

  • 10:22 AM, 22 Jul 2022

    हैदराबाद में अगले तीन घंटे में होगी बारिश- IMD

    हैदराबाद शहर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  अगले 3 घंटों के दौरान शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है

  • 10:21 AM, 22 Jul 2022

    सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों का दबदबा

    सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। जारी परिणाम के मुताबिक, लड़कियों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.54 प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है। इस बार 91.25 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

  • 10:18 AM, 22 Jul 2022

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने निर्वाचित राष्ट्रपति से की मुलाकात

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं।

  • 10:00 AM, 22 Jul 2022

    केरल के वायनाड में अफ्रीकी स्वाइन बुखार की दस्तक

    केरल के वायनाड जिले में अफ्रीकी स्वाइन बुखार की सूचना मिली है। राज्य के पशुपालन मंत्री जे चिंचुरानी ने यह जानकारी दी है। बता दें, मंकीपाक्स का पहला मामला भी केरल से ही सामने आया था।

  • 09:35 AM, 22 Jul 2022

    भारत में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 21,880 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 21,219 लोग डिस्चार्ज हुए। जबकि 60 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,38,47,065 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,49,482 हो गई है।

  • 09:30 AM, 22 Jul 2022

    जमशेदपुर में पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल समेत तीन के मिले शव

    झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टर से एक महिला कांस्टेबल, उसकी मां और बेटी के शव मिले हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वह पिछले 2 दिनों से नजर नहीं आ रही थी। दरवाजा बाहर से बंद था। हम जांच कर रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भेजा गया है।

  • 09:01 AM, 22 Jul 2022

    पीएम मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा आंदोलन’ को मजबूत करने का किया आग्रह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में लगाएं।यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।

  • 08:48 AM, 22 Jul 2022

    रोहित यादव ने विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दौर में बनाई जगह

    भाला फेंकने वाले रोहित यादव ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022 के अंतिम दौर में जगह बनाई। वहीं, एल्धोस पाल पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय भी बने। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने यह जानकारी दी।

  • 08:22 AM, 22 Jul 2022

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारत की ओर से इस सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

  • 08:21 AM, 22 Jul 2022

    आज 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की होगी घोषणा

    नई दिल्ली में आज 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा होगी। यह घोषणा शाम 4 बजे की जाएगी।

  • 08:20 AM, 22 Jul 2022

    तलाक-ए-हसन पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

    तलाक-ए-हसन और एकतरफा अतिरिक्त न्यायिक तलाक के अन्य सभी रूपों को शून्य और असंवैधानिक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

  • 08:14 AM, 22 Jul 2022

    दिल्ली में आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत करेंगे एलजी वीके सक्सेना

    दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) वीके सक्सेना भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करेंगे।

  • 08:12 AM, 22 Jul 2022

    भारत रबर मीट 2022 का आज उद्घाटन करेंगी अनुप्रिया सिंह पटेल

    केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल रबर क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए कोच्चि में आज दो दिवसीय भारत रबर मीट 2022 का उद्घाटन करेंगी।

  • 08:10 AM, 22 Jul 2022

    मुझे गर्व है कि द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं- गोवा सीएम प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि मुझे गर्व है कि आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं। सभी मतदाताओं ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने 65% से अधिक मतों से जीत हासिल की है।