Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सीबीएसई 10वीं के नतीजे इन लिंक से करें चेक, 95 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी


  1. नई दिल्ली, । CBSE 10th Result 2022 Live Updates: सीबीएसई द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, इस बार सेकेंड्री की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर 94.04 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। साथ ही, इस बार छात्राएं छात्रों से आगे हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं सबसे अधिक उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार, त्रिवेंद्रम रीजन के स्टूडेंट्स परिणामों में सबसे आगे हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में 95 फीसदी अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या इस साल बढ़ी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के परिणामों की घोषणा आज, 22 जुलाई 2022 को किए जाने के बाद अब सेकेंड्री (कक्षा 10) के छात्र-छात्राओं के लिए भी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 2 बजे से पहले ही कर दी गई है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जल्द ही रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in, पर चेक कर सकत हैं।। वहीं, स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digitallocker.gov.in से या डिजीलॉकर मोबाइल ऐप्प से डाउनलोड करनी होगी।
CBSE Board Class 10th Result 2022 LIVE Updates:
  • 03:26 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: 95 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी

    सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में 95 फीसदी अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या इस साल बढ़ी है। इस साल 64908 स्टूडेंट्स (3.10 फीसदी) स्टूडेंट्स को 95 फीसदी या अधिक अंक मिले। वर्ष 2021 में 57824 (2.76%) छात्रों को और 2020 में 41804 (2.23%) छात्रों को 95 फीसदी या अधिक अंक मिले थे।

  • 02:58 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: नवोदय विद्यालय के छात्र आगे

    सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं सबसे अधिक उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इन विद्यालयों के 99.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। वहीं, इसके बाद स्वतंत्र विद्यालय 96.86 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स 96.61 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर, सीटीएस के स्टूडेंट्स 91.27 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर और सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स 80.68 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर और ऐडेड स्कूलों के स्टूडेंट्स 76.73 फीसदी के साथ छठें स्थान पर रहे।

  • 02:51 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: 10वीं में भी त्रिवेंद्रम रीजन आगे

    सीनियर सेकेंड्री की तरह ही सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में भी त्रिवेंद्रम रीजन के स्टूडेंट्स सबसे आगे रहे। इनका पास प्रतिशत 99.68 फीसदी रहा। इसके बाद बेंगलूरू रीजन के स्टूडेंट्स 99.22 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर और चेन्नई रीजन के स्टूडेंट्स 98.97 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हालांक, दिल्ली ईस्ट (86.96 फीसदी) और दिल्ली वेस्ट (85.94 फीसदी) क्रमश: 14वें और 15वें स्थान पर रहे।

  • 02:43 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Updates: एक बार फिर छात्राएं छात्रों से आगे

    इस बार की सेकेंड्री की परीक्षाओं में लड़किया लड़कों से आगे हैं। जहां 95.21 फीसदी गर्ल्स पास हुई हैं तो वहीं 93.8 प्रतिशत बॉयज उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। पिछले साल 99.24 फीसदी छात्राएं और 98.89 फीसदी छात्र पास हुए थे। वर्ष 2020 में 93.31 फीसदी लड़कियां और 901.4 फीसदी लड़के सफल हुए थे।

  • 02:27 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Update: 94.04 फीसदी उत्तीर्ण घोषित

    सीबीएसई द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार इस बार सेकेंड्री की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर 94.04 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। पिछले वर्ष 99.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि 2020 में 91.46 फीसदी, 2019 में 91.10 फीसदी, 2018 में 86.7 फीसदी और 2017 में 9312 फीसदी स्टूडेंट्स पास डिक्लेयर किए गए थे।

  • 02:16 PM, 22 Jul 2022

    कुछ देर में आएगा पास प्रतिशत

    सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 का परिणाम जारी होने के साथ ही कुछ देर में पास प्रतिशत भी रिलीज कर दिया जाएगा।

  • 01:58 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: क्या करें न दिखे परिणाम?

    छात्रों को अपना परिणाम यदि सही विवरण भरने के बाद भी नहीं दिखता है तो उन्हें कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी समस्या के चलते भी परिणाम नहीं दिखता है।

     

  • 01:50 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

    स्टूडेंट्स को अपना सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करते समय कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा, जिससे परिणाम एक ही प्रयास में दिख सकें। छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करते समय इनकी दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत विवरण दर्ज हो जाते हैं और परिणाम नहीं दिखता।

     

  • 01:46 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: सीबीएसई 10वीं परिणाम घोषित

    सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की भी घोषणा आज, 22 जुलाई 2022 को दोपहर 2 बजे से पहले ही कर दी गई है। स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

     

  • 01:39 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: टर्म 1 और टर्म 2 का वेटेज ICSE से अलग

    भले ही सीबीएसई ने 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं में टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज देने की घोषणा की है, लेकिन सीआइएससीई ने हाल ही में आइसीएसई (10वीं) के नतीजों की घोषणा में दोनो टर्म के मार्क्स को 50:50 फीसदी वेटेज दिया है।

  • 01:29 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से

    स्टूडेंट्स भले ही रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख पाएंगे, लेकिन उन्हें अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in या डिजीलॉकर मोबाइल ऐप्प से डाउनलोड करना होगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

  • 01:24 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज

    सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री परिणामों की घोषणा के साथ ही जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज दिया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

  • 01:12 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: इन स्टेप में देखें परिणाम

    सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को ऑनलाइन चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक को क्लिक करना होगा और इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • 01:00 PM, 22 Jul 2022

    CBSE 10th Result 2022 Live Updates: इस समय तक घोषित हो सकते हैं परिणाम

    भले ही सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणामों की आज संभावित घोषणा के समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित कर सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी समय-समय पर रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करते रहें।