News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

AAP ने बताया क्यों बना केजरीवाल का करोड़ों का घर, तीन बार हुए ये बड़े हादसे, भाजपा का प्रदर्शन


नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से ही अरविंद केजरीवाल के घर के पुनर्निर्माण में आए खर्च को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आज आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि, देश के दंभी पुरुष बड़े मुद्दों से पुलवामा और अडानी के महाघोटाले जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कल से केजरीवाल के घर का मुद्दा उठाया जा रहा है।

संजय सिंह ने बताया 30 करोड़ में बना केजरीवाल का घर

संजय सिंह ने कहा कि वह बता देना चाहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का घर 80 साल पहले 1942 में बना था। यहां एक नहीं तीन घटनाएं हुईं। पहली घटना में जिस कमरे में मुख्यमंत्री के माता-पिता रहते हैं उसकी छत गिरी, दूसरी घटना में सीएम जिस कमरे में रहते हैं उसकी छत गिरी और तीसरी घटना उस कमरे में हुई जहां मुख्यमंत्री लोगों के मिलते हैं, वहां की भी छत गिर गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने यह राय दी कि इस घर को तोड़कर नया बनाने की आवश्यकता है। 30 करोड़ की लागत से वह घर बना है जिसकी चर्चा लगातार हो रही है।

दिल्ली के एलजी की घर के मरम्मत में 15 करोड़ रुपये खर्च हुए, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का उड़नखटोला खरीदने में 191 करोड़ रुपये खर्च हुए। मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह का हवाई जहाज खरीदने में 65 करोड़ खर्च हुए। संजय सिंह ने कहा कि देश के पीएम जो खुद को फकीर कहते हैं उनका घर 500 करोड़ में बन रहा है।

भाजपा कर रही प्रदर्शन

केजरीवाल के बंगले की मरम्मत को लेकर हुए खर्च पर भाजपा आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम पर हर ओर से दबाव बनाना चाहती है। यही वजह है कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है।